Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Sep, 2025 ♦ 1:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»अश्विनी गुरु जी के साथ उडुपी में ध्वनि विज्ञान के रहस्यों को समझें
    देश

    अश्विनी गुरु जी के साथ उडुपी में ध्वनि विज्ञान के रहस्यों को समझें

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आधुनिक काल में ध्वनि को एक ऊर्जा के रूप में बहुत कम महत्व दिया गया है। दूसरी ओर, हमारे पूर्वजों ने ध्वनि के विषय में गहराई से अध्ययन किया और जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करने के लिए हमें मंत्रों का विज्ञान दिया।शरीर को ठीक करने, बुढ़ापा रोकने और मृतकों को पुनर्जीवित करने से लेकर ध्वनि के प्रभाव से भारी वस्तुओं को उठाना, दीप जलाना, वर्षा करना और यहाँ तक कि पृथ्वी से परे अन्य लोकों और शक्तियों के साथ तक संबंध स्थापित करना, हमारे ऋषियों ने हमें हर चीज के लिए मंत्र दिए हैं।

    धीरे-धीरे आधुनिक वैज्ञानिक भी ध्वनि की शक्ति के प्रति जागृत हो रहे हैं – ध्वनिक अग्निशामक विकसित किए जा रहे हैं, वस्तुओं को उठाने, बिजली तथा प्रकाश उत्पन्न करने, कैंसर को ठीक करने आदि के लिए ध्वनि तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। हमारे वैदिक ऋषियों ने इसे युगों पहले ही सिद्ध कर दिया था।

    “क्या आप जानते हैं कि सृष्टि में एक बार ध्वनि उत्पन्न हो जाने के बाद, यह सदैव के लिए स्थापित रहती है… देवों और वेदिक ऋषियों की ध्वनि तक पहुंचना संभव है और ध्यान आश्रम में ऐसे अनेक साधक हैं, जिन्होंने ध्यान की अवस्था में विभिन्न मन्त्रों और स्तोत्रों को सुना है,” ध्यान आश्रम के अश्विनी गुरु जी ने साझा किया, जो ३ दशकों से अधिक समय से मंत्र विज्ञान के साथ प्रयोग कर रहे हैं।उनके मार्गदर्शन में हजारों लोगों ने मंत्रों की शक्ति का लाभ उठाया है।उदाहरण के तौर पर लोगों ने अपने सौंदर्य में परिवर्तन पाया और रोगों से मुक्ति।
    उन्होंने कहा कि, “दिव्य चिकित्सा मंत्र सात आवृत्तियों का एक शक्तिशाली संयोजन है, जिसका निर्धारित तरीके से अभ्यास करने पर शरीर की विभिन्न कोशिकाओं का शुद्धिकरण होता है और उन पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।”
    “ध्यान आश्रम में मंत्रों का अभ्यास उनके मूल रूप में, बिना किसी संशोधन ,रूपांतरण और बिना किसी आर्थिक लेन देन के किया जाता है और उसी से अभ्यास में प्रभावशीलता आती है,” गुरु जी ने समझाया।

    ध्यान फाउंडेशन 2 दशकों से दुनिया भर में यज्ञों का आयोजन कर रहा है जिनमें मंत्रों की शुद्धता के कारण में दिव्य शक्तियों का प्रकटीकरण हुआ है। इसका प्रमाण है कैमेरे से खींची गई यज्ञ अग्नि की तस्वीरें, जिनकी कोई एडिटिंग नहीं की गई है। पूर्व आयुष मंत्री श्री श्रीपद नाइक ने ध्यान फाउंडेशन के साधकों द्वारा मंत्र जाप पर टिप्पणी करते हुए कहा था, कि, उन्होंने ऐसा उच्चारण पहले कभी नहीं सुना।

    जनवरी 2020 में, विश्व पर आने वाली महामारी का पूर्वाभास करते हुए अश्विनी गुरु जी ने दिव्य चिकित्सा मंत्रों की एक प्रारंभिक साधना का अभ्यास दिया था जो साधक को एक सुरक्षा कवच प्रदान करता है। उसके अभ्यास से साधक दूषित वातावरण के खतरों से सुरक्षित रहता है ।अश्विनी गुरुजी 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक कर्नाटक के ऐतिहासिक शहर उडुपी में एक विशेष 4 दिवसीय रिट्रीट में दिव्य चिकित्सा के सूक्ष्म पहलुओं का खुलासा करेंगे। चेतना के उत्थान में सहायक तथा पूर्व जन्मों में जाने की कुछ तकनीकें भी इसमें समाविष्ट हैं।

    अधिक जानकारी के लिए आप ध्यान फाउंडेशन से संपर्क कर सकते हैं (www.dhyanfoundation.com; 9995868903)

    Jharkhand news Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीएसपी पद पर प्रोन्नति नहीं देने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हाजिर हुए डीजीपी, कोर्ट ने पूछा क्यों नहीं हुआ आदेश का अनुपालन
    Next Article नेतरहाट फिल्ड फायरिंग रेंज के अवधि विस्तार पर रोक नहीं लगाने की बात महज अफवाह

    Related Posts

    जामताड़ा

    जिला पुलिस संयुक्त नियंत्रण केंद्र का हुआ भव्य उद्घाटन, चाक-चौबंद होगी जिले की सुरक्षा व्यवस्था…

    September 6, 2025
    जमशेदपुर

    बांस बांधते वक्त अचानक 11 हजार वोल्ट की बिजली तार से सट गया राज मिस्त्री, फिर…

    September 6, 2025
    देश

    पेट्रोल-डीजल पर GST का असर, घटेंगे दाम…

    September 6, 2025
    Latest Posts

    बंगाल से लौटे सीएम हेमंत सोरेन, बहरागोड़ा में हुआ पारंपरिक स्वागत

    September 6, 2025

    जमशेदपुर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    September 6, 2025

    जीएसटी से हो रहे नुकसान की भरपाई करे केंद्र : वित्त मंत्री

    September 6, 2025

    रांची नगर निगम के बड़े बकाएदारों के बैंक अकाउंट होंगे फ्रीज, बॉडी वारंट भी होगा जारी

    September 6, 2025

    SP की पहल पर जामताड़ा में खुला पुलिस संयुक्त नियंत्रण केंद्र, मंत्री इरफान बोले- क्राइम कंट्रोल के लिए पूरी होगी हर जरूरत

    September 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.