Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रातू में दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने मा’री गोली, एक की मौ’त, दूसरे की हालत गंभीर
    जोहार ब्रेकिंग

    रातू में दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने मा’री गोली, एक की मौ’त, दूसरे की हालत गंभीर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 7, 2025No Comments2 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रातू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में रविवार शाम अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी। घटना करीब शाम 6:45 बजे झखरा टांड़ में हुई। गोलीबारी में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को रिम्स रेफर किया गया है। जख्मी युवक की पहचान राजबल्लम गोप (45 वर्ष) पिता किशुन गोप के रूप में हुई है। राजबल्लम जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ है। उसकी मां थाना एवं प्रखंड मुख्यालय में साफ-सफाई का काम करती हैं। मृतक युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों शख्स चतरा के टंडवा इलाके के रहने वाले थे। फिलहाल रांची में रह रहे थे।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक प्रदीप लोहरा के घर में बैठे हुए थे और शराब पी रहे थे। इसी दौरान अचानक अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और दोनों पर गोली चला दी। गोली लगते ही एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि राजबल्लम गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। सूचना पुलिस को दी गयीष मिली सूचना पर रातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश या जमीन के लफड़े से जुड़ा माना जा रहा है।

    फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

    Also Read : चालान मध्य प्रदेश का, खनिज लोडिंग पलामू से… हेमंत सरकार को करोड़ों का नुकसान

    one died the other is in critical condition Two youths were shot by unknown criminals in Ratu एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर रातू में दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleFJCCI चुनाव के लिए टीम तुलसी पटेल ने गिरिडीह चेंबर से मांगा समर्थन
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 08 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन पर फिर हमलावर हुए कांग्रेसी नेता योगेंद्र साव, जानिये क्या कहा

    September 19, 2026
    क्राइम

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीन रिक्रियेट के नाम पर सुबह 3 बजे अपराधी को घटनास्थल पर ले जाना और भागने के क्रम में गोली मार देना, पुलिस का नया शॉर्टकट बनता जा रहा है : जस्टिस उज्जवल भुईंया

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाटला हाउस एनकाउंटर के 18 साल : एक मोबाइल नंबर से L-18 तक…जानें बाटला हाउस की पूरी कहानी

    September 19, 2026
    क्राइम

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन पर फिर हमलावर हुए कांग्रेसी नेता योगेंद्र साव, जानिये क्या कहा

    September 19, 2026

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026

    सीन रिक्रियेट के नाम पर सुबह 3 बजे अपराधी को घटनास्थल पर ले जाना और भागने के क्रम में गोली मार देना, पुलिस का नया शॉर्टकट बनता जा रहा है : जस्टिस उज्जवल भुईंया

    September 19, 2026

    बाटला हाउस एनकाउंटर के 18 साल : एक मोबाइल नंबर से L-18 तक…जानें बाटला हाउस की पूरी कहानी

    September 19, 2026

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.