Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बोकारो में डकैती की योजना बनाते दो युवक गिरफ्तार, हथियार जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो में डकैती की योजना बनाते दो युवक गिरफ्तार, हथियार जब्त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोकारो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro (Manoj Sharma) : बोकारो पुलिस ने एक बड़ी वारदात को समय रहते टाल दिया। पुलिस ने बीती देर रात दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवक अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार युवकों के नाम राजकुमार यादव उर्फ बिक्की उर्फ लोला (20 साल) और कुनाल कुमार (18 साल) बताये गये। दोनों बोकारो के ही रहने वाले हैं। इन लोगों के पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा गोलियां बरामद की गयी है।

    गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

    बोकारो पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि बीएस सिटी थाना क्षेत्र के टू टैंक गार्डेन में कुछ अपराधी हथियार के साथ डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी ने सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया। छापामारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और मौके से दो अपराधियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उनके पांच अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से बोकारो में एक बड़ी आपराधिक घटना होने से टल गई। डीएसपी ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

    Also Read : टैंकर से कुचली गई युवती ने TMH में तोड़ा दम, बिल पेमेंट को लेकर अस्पताल ने रखा शव

    Two youths arrested while planning robbery in Bokaro weapons seized बोकारो में डकैती की योजना बनाते दो युवक गिरफ्तार हथियार जब्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचलती बाइक की सीट के नीचे अचानक दिखा सांप, फिर क्या हुआ… जानें
    Next Article कबूतर भी कर सकते हैं आपको बीमार… जानिये कैसे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.