Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पंचघाघ पिकनिक जाते वक्त बाइक की भिड़ंत, दो युवकों ने गवाई जान, दो घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    पंचघाघ पिकनिक जाते वक्त बाइक की भिड़ंत, दो युवकों ने गवाई जान, दो घायल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 1, 2025Updated:January 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी: जिले में नववर्ष के पहले दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. यह भीषण दुर्घटना बुधवार को मुरहू थाना क्षेत्र के पंजाबी कोठी पुल के समीप एनएच 75E पर हुई. हादसे में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए. मृतकों की पहचान 25 वर्षीय सेगा भुईंया (सिदमा गांव, गुदड़ी प्रखंड, पश्चिमी सिंहभूम) और 20 वर्षीय सुधांशु कुमार जायसवाल (गोड्डा जिला) के रूप में हुई है.

    जानकारी के अनुसार, सेगा भुईंया बाइक से खूंटी की ओर जा रहा था, जबकि सुधांशु कुमार अपनी बाइक पर दो अन्य युवकों, विक्की कुमार (रांची कांटा टोली) और आकाश कुमार महतो (गोड्डा), के साथ पंचघाघ पिकनिक स्पॉट की ओर जा रहा था. दोनों बाइकों की मोड़ पर आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में सुधांशु और सेगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विक्की और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए. मुरहू थाना प्रभारी रामदेव यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

    ये भी पढ़ें खूंटी में नए साल का आगाज, मंदिरों में पूजा अर्चना और पर्यटन स्थलों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    पुलिस ने मृतकों की पहचान उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर की और परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंपा जाएगा.

    एनएच 75E खूंटी गोड्डा घायल दो की मौत नववर्ष हादसा पंचघाघ पिकनिक पंजाबी कोठी पुल पुलिस कार्रवाई पोस्टमार्टम बाइक हादसा मुरहू थाना रांची सड़क सुरक्षा सुधांशु कुमार जायसवाल सेगा भुईंया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की गई जान, एक गंभीर रूप से घायल
    Next Article पुलिस मुख्यालय में नव प्रोन्नत आईजी को बैच लगाकर किया गया सम्मानित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.