Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची के दो युवा पत्रकार हुए सम्मानित, गायिका मधुश्री हठियाल और चंदन तिवारी को मिला बिस्मिल्लाह खां सम्मान
    झारखंड

    रांची के दो युवा पत्रकार हुए सम्मानित, गायिका मधुश्री हठियाल और चंदन तिवारी को मिला बिस्मिल्लाह खां सम्मान

    Team JoharBy Team JoharAugust 27, 2019Updated:August 27, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : झारखंड के लिए यह सम्मान की बात है कि राज्य में पहली बार बिस्मिल्लाह खाँ सम्मान राज्य की दो बेटियो को मिला है। इस सम्मान को पाने में किसी कलाकर को एक उम्र गुजारनी पड़ जाती है, लेकिन जिस उम्र में झूमर लोक गायिका मधुश्री हठियाल और भोजपुरी लोक गायिका चंदन तिवारी को यह सम्मान मिला है उससे यह उम्मीद जताई जा सकती है कि आने वाले समय मे इन दोनों कलाकारों को देश का सर्वोच्च सम्मान मिलेगा। उक्त बातें राज्य के कला संस्कृति मंत्री अमर कुमार बाउरी ने रांची प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
    उन्होंने कहा कि आज का सम्मान समारोह न सिर्फ कला संस्कृति बल्कि पत्रकारिता के दो दिग्गज को भी मिल रहा है। जिन्होंने अपने युवा होने का फर्ज निभाते हुए राज्य और देश के लिए उत्कृष्ट कार्य किया है।
    उन्होंने कहा कि पत्रकार आनंद दत्ता ने समाजसेवा के क्षेत्र में और कार्नलुईस मिंज ने आदिवासियों के विकास के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।
    मंत्री ने कहा कि ये युवा पत्रकार आज पत्रकारिता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इन युवा पत्रकारों से सभी को प्रोत्साहन लेने की जरूरत है ताकि और भी युवा देश और समाज के लिए आगे आएं।
    कला संस्कृति मंत्री ने कहा कि आने वाले समय मे सरकार अपने कलाकारों को सम्मानित करने का काम करेगी।

    मौके पर उपस्थित रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि राज्य की बेटियां खेल, कला संस्कृति के क्षेत्र में परचम लहरा रही है। चंदन तिवारी और मधुश्री हठियाल को जो सम्मान मिला है उससे राज्य के साढ़े तीन लाख जनता भी गौरान्वित है। उन्होंने कहा कि कलाकारों के लिए केंद्र और राज्य सरकार कृतसंकल्पित है।
    संजय सेठ ने सम्मानित होने वाले पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि आज युवा पत्रकारों को समाज और राष्ट्र के लिए काम करने की जरूरत है।

    रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश पांडेय ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारिता को आगे बढ़ने के साथ कला संस्कृति को भी आगे बढ़ने का काम कर रहा है। उन्होंने आज सम्मानित होने वाले पत्रकार और कला क्षेत्र के कलाकार को अपने कॉलेज में बतौर अतिथि शिक्षक के तौर पर छात्रों का मार्ग दर्शन करने का आग्रह किया।
    वहीं उन्होंने कला संस्कृति मंत्री से आग्रह किया कि जिस तरह तमिल, महाराष्ट्र, बंगाल आदि में स्थानीय फ़िल्म उद्योग को आगे बढ़ाया जा रहा है उसी तरह झारखंड में भी फ़िल्म उद्योग के क्षेत्र में काम करने की जरूरत है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि रांची विवि भी फ़िल्म उद्योग को आगे बढ़ने क प्रयास कर रही है। ताकि झारखंड का नाम कला क्षेत्र में भी आगे बढ़े।

    सम्मान समारोह में रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि आज सम्मानित होने वाले सभी सम्मानित कलाकार और पत्रकार का जीवन संघर्ष से भरा हुआ है। किसी ने अपना लाभ त्याग कर लोगों की सेवा की तो किसी ने मजदूरी कर समाज की आवाज़ जनता और सरकार तक पहुंचाया है।
    उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के कलाकार भी संघर्ष के साथ बिस्मिल्लाह खाँ सम्मान से सम्मानित हुए है। जो पुरे राज्य के लिए सम्मान का विषय है। इस मौके पर उन्होंने सभी सम्मानित अतिथियों को बधाई दी।

    सम्मान समारोह में कला संस्कृति मंत्री अमर कुमार बाउरी, सांसद संजय सेठ, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश पांडेय, संपादक संजय मिश्र, लोक गायक मधु मंसूरी सहित रांची प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

    jharkhand Latest news Onlien news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअर्द्धनिर्मित जल सोख्ता में डूबने से छात्र की मौत, ग्रामीणों ने शिक्षकों को बनाया बंधक, जाने पूरी रिपोर्ट
    Next Article आज 28 अगस्त का राशिफल: क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.