Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 2:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रेल पैसेंजर्स को लूटने वाले दो गिरफ्तार, तीसरे को खोज रही टीम
    जोहार ब्रेकिंग

    रेल पैसेंजर्स को लूटने वाले दो गिरफ्तार, तीसरे को खोज रही टीम

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJanuary 3, 2025Updated:January 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में ऑपरेशन रेल प्रहरी के एक्टिव होते ही रेल यात्रियों से लूटपाट करने वाले दो बदमाश धरा गये। इनके नाम रोशन महतो और प्रीतम ठाकुर बताये गये। दोनों संदेही गुनहगारों को रांची के दक्षिण रेलवे कॉलोनी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से चार स्मार्ट फोन, एक स्कूटी और 510 रुपये कैश जब्त किये गये हैं। रोशन महतो चुटिया के गोसाई टोली का रहने वाला है। वहीं, प्रीतम ठाकुर चुटिया के ही पंचवटी कालोनी में रहता है।

    रांची RPF के अनुसार बीते एक जनवरी को रात के करीब साढ़े नौ बजे 21 साल का एक लड़का साहिल लकड़ा अपने परिवार के किसी सदस्य को ट्रेन में बैठा कर वापस लौट रहा था। तभी प्लेटफॉर्म पर ही तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। उसे डरा-हड़का कर मोबाइल और पैसे छीनने की कोशिश की। प्रतिरोध करने पर उसके साथ मारधाड़ किया गया और फिर उसका मोबाइल फोन छीनकर बदमाश फरार हो गये। इसके कुछ ही समय बाद साहिल ने देखा कि वही लोग एक और श्ख्स के साथ लूटपाट कर भाग निकले। इस बात की जानकारी साहिल ने तुरंत RPF को दी। मिली सूचना पर मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार ने RPF रांची की एक टीम गठित की और चुटिया थाना पुलिस को भी सूचित किया। वहीं, साहिल की शिकायत पर चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद सिटी DSP वेंकटेश रमन की देखरेख में RPF और चुटिया पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गयी। बीते 2 जनवरी को गठित टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर दो संदेही गुनहगारों को दक्षिण रेलवे कॉलोनी इलाके से धर दबोचा। लूटे हुये कुछ सामान भी बरामद कर लिये। वहीं, तीसरे बदमाश की पहचान कर ली गयी है। उसे दबोचने के वास्ते लगातार छापेमारी की जा रही है।

    Read also: BPSC मामले में पुलिस और छात्रों के बीच झड़प

    crime jharkhand Jharkhand news Jharkhand police ranchi RPF
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकृषि मंत्री ने बैंक की कम शाखा को लेकर जताई गहरी चिंता, दिये निर्देश
    Next Article PLFI के इन उग्रवादियों के घर ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस… जानिये क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025
    Latest Posts

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025

    27 संगीन वारदातों में वांटेड था मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव

    September 14, 2025

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.