Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 4:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»दो कार की जबरदस्त टक्कर में दो दुकान डैमेज… जानें कैसे
    जमशेदपुर

    दो कार की जबरदस्त टक्कर में दो दुकान डैमेज… जानें कैसे

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई, जिससे एक दुकान और चाय गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार का ड्राइवर और उसका साथी बेतरह जख्मी हो गए। घटना बीती देर रात करीब तीन बजे जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में घटी।मिली जानकारी के अनुसार जवाहर नगर रोड नंबर 10 में पारडीह की ओर से मानगो चौक जा रही तेज रफ्तार कार का बैलेंस अचानक बिगड़ गया और सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खड़ी कार सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान और गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यह दुकान मुमताज अहमद की है और वह यहां सब्जी बेच कर अपने परिवार का पेट पालते हैं। हादसे में टक्कर मारने वाली कार का ड्राइवर अनस और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि कार का एयरबैग खुल जाने से उनकी जान बच गई, लेकिन दोनों को गहरी चोटें आई हैं।

    जोरदार टक्कर के चलते मुमताज अहमद की दुकान के साथ बगल वाली एक चाय की गुमटी भी टूट गई। मुमताज ने बताया कि इस दुर्घटना से उन्हें लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोगों को हादसे की जानकारी मिली, तो बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और आपस में घटना को लेकर चर्चा करने लगे। सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाया और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या फिर तकनीकी कारणों से। थानेदार ने मीडिया को बताया कि कार की स्पीड काफी अधिक थी और प्रारंभिक जांच में लापरवाही का संकेत मिल रहा है। घायल युवकों का बयान लेने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।

    Also Read : ओबरा BTPS में इंटर कनेक्टिंग ट्रांसफार्मर में लगी आ’ग

    Two shops damaged in a massive collision between two cars... know how दो कार की जबरदस्त टक्कर में दो दुकान डैमेज... जानें कैसे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोरे में बंद मिली युवक की ला’श, इलाके में सनसनी
    Next Article बॉर्डर पार कर रहा पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

    Related Posts

    जामताड़ा

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026
    क्राइम

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026
    झारखंड

    हेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार

    May 15, 2026
    Latest Posts

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026

    हेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार

    May 15, 2026

    रांची पुलिसिंग में तबादला, जयदीप बने बुंडू व मनोज ओरमांझी के नए थाना प्रभारी

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.