Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 May, 2026 ♦ 11:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी… जानें कहां
    देश

    दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी… जानें कहां

    Team JoharBy Team JoharJuly 14, 2025Updated:July 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: दिल्ली के दो स्कूलों को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली जिससे हड़कंप मच गया। यह धमकी ई-मेल के जरिए चाणक्यपुरी स्थित नेवी स्कूल और द्वारका के सीआरपीएफ स्कूल को भेजी गई थी। ई-मेल मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर दोनों स्कूलों को खाली कराया और पूरे परिसर की तलाशी ली। डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की गई लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

    घटना के बाद बच्चों और उनके माता-पिता में डर का माहौल बन गया। स्कूल प्रशासन ने सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके अभिभावकों को सौंप दिया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं।

    इस मामले की जांच में साइबर सेल की मदद ली जा रही है ताकि यह पता चल सके कि धमकी वाला ई-मेल किसने और कहां से भेजा। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वे धमकी को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द ही सच सामने लाया जाएगा।

    गौर करने वाली बात है कि इससे पहले भी दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। अधिकतर मामलों में ये धमकियां झूठी साबित हुईं लेकिन पुलिस हर बार पूरी सतर्कता बरतती रही है।

    दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अगर कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। मामले की जांच जारी है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब ट्रेनों के हर एक कोच और इंजन में भी लगेंगे CCTV कैमरे, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला
    Next Article गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने योगेंद्र प्रसाद के दिवंगत भाई भरत कपूर को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देशभर में 20 मई को मेडिकल दुकानों की हड़ताल, दवा संकट की आशंका के बीच केंद्र सरकार अलर्ट

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद

    May 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में अब 33 के जगह होंगे 38 जज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अध्यादेश को दी मंजूरी

    May 17, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.