Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»50 लाख की लेवी वसूलने पहुंचे PLFI के दो सदस्य धराए, रांची पुलिस ने बिछाया था जाल
    जोहार ब्रेकिंग

    50 लाख की लेवी वसूलने पहुंचे PLFI के दो सदस्य धराए, रांची पुलिस ने बिछाया था जाल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 5, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के लिए 50 लाख रुपये की लेवी वसूलने पहुंचे दो युवकों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी खूंटी जिले के रहने वाले हैं और पुलिस पूछताछ में उन्होंने लेवी की रकम लेने आने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उनके पास से पीएलएफआई के पर्चे, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

    व्हाट्सएप पर मांगी गई थी 50 लाख की रंगदारी

    मामला नगड़ी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार साहेर गांव निवासी बजरंग महतो को व्हाट्सएप के जरिए PLFI की ओर से 50 लाख रुपये की लेवी देने की धमकी दी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई थी। पीड़ित की शिकायत पर 22 मई 2026 को नगड़ी थाना में मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में व्हाट्सएप नंबर धारक पर रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई।

    एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

    रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रूरल एसपी गौरव गोस्वामी ने डीएसपी मुख्यालय द्वितीय अजय आर्यन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया। टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लेवी की रकम लेने के लिए PLFI के सदस्य तुपुदाना स्थित सफायर स्कूल के पास बारहमाइल चौक पहुंचने वाले हैं।

    सफायर स्कूल के पास पुलिस ने बिछाया जाल

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी और सादे कपड़ों में निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक लाल रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। पुलिस ने दोनों को चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान खूंटी जिले के बेलवादाग गांव निवासी अरुण लोहरा (19 वर्ष) और सूरज लोहरा (18 वर्ष) के रूप में हुई।

    पूछताछ में कबूला लेवी लेने का सच

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि वे पीएलएफआई के लिए लेवी की रकम लेने पहुंचे थे। तलाशी के दौरान अरुण लोहरा के पास से पीएलएफआई का दो पर्चा बरामद हुआ, जिस पर कथित तौर पर राजेश यादव का नाम लिखा हुआ था। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी और लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के आधार पर संगठन के अन्य सदस्यों और रंगदारी नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    Also Read : पलामू में डीजीपी तदाशा मिश्र की मैराथन समीक्षा, मुहर्रम सुरक्षा से लेकर साइबर अपराध तक पर सख्त निर्देश

    50 लाख की लेवी वसूलने पहुंचे PLFI के दो सदस्य धराए Two PLFI members nabbed while attempting to collect a levy of ₹50 lakh; Ranchi Police had laid a trap. रांची पुलिस ने बिछाया था जाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में डीजीपी तदाशा मिश्र की मैराथन समीक्षा, मुहर्रम सुरक्षा से लेकर साइबर अपराध तक पर सख्त निर्देश
    Next Article रैंप की रानी बनीं शिवानी, अंकित ने जीता मिस्टर सुपर मॉडल का ताज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.