Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 9:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»यूपी : हजरतगंज में लगी भीषण आग में दो लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने दिए जांच के आदेश
    देश

    यूपी : हजरतगंज में लगी भीषण आग में दो लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने दिए जांच के आदेश

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हजरतगंज इलाके में एक होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग होटल लिवाना में लगी है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हैं। धुएं के बीच कई लोग कमरों में फंसे हैं। दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए हैं। जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर की संयुक्त कमेटी को जांच का आदेश दिया है। प्रदेश के उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक भी घायलों का हालचाल लेने सिविल अस्पताल पहुंचे और कहा कि मामले की जांच की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

    जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हजरतगंज के सुल्तानगंज इलाके में स्थित लिवाना होटल में भीषण आग लगी है। आग में झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल भेजा गया है। अभी तक होटल के अंदर से 20 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। कुछ लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि धुएं में दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दमकल कर्मी भी बेहोश हो गया है। अब तक करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। दो लोगों ने दम तोड़ दिया है। मौके 15 गाड़िया पहुंच चुकी हैं। तीसरी मंजिल की आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर करीब छह एम्बुलेंस और पहुंच गई हैं। रास्ते को बंद कर दिया गया है।

    आग पर काबू पाने के लिए बुलडोजर से दीवार तोड़ी गई। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि होटल में कुल 30 कमरे हैं, इनमें से 18 कमरों में लोग थे। 30 से 35 लोग कमरों में मौजूद थे। पहली मंजिल पर बैंक्वट हॉल है। यहां कई लोग थे। कई लोग सुबह होटल से निकल गए थे।

    वहीं, लखनऊ के हजरतगंज के होटल लिवाना में आग लगने की घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला अधिकारियों को झुलसे लोगों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के साथ ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में तेजी लाने को भी कहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।

    लखनऊ कमिश्नर एस बी शिरोड़कर ने बताया कि होटल प्रबंधन के रिकॉर्ड के अनुसार 38 से 40 लोग वहां पर रुके हुए थे जिसमें से पुलिस विभाग के अनुसार 10 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जिसमें से दो लोगों की दुखद मौत हो गई जबकि सात लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं। एक व्यक्ति को डिस्चार्ज किया गया है। होटल के कमरों में धुआं ज्यादा होने के कारण अभी तक कितने लोग अंदर फंसे हैं। इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। पुलिस कमिश्नर व मंडला आयुक्त को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : टीएसपीसी का कुख्यात नक्सली निर्मल भुइयां गिरफ्तार
    Next Article सिमडेगा : व्यवसायी से लूटकांड मामले में हथियार सहित 3 लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गई रकम बरामद  

    Related Posts

    देश

    पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी : अटल पेंशन योजना और NPS की फीस में बदलाव

    September 18, 2025
    देश

    पीएम मोदी ने की प्रधानमंत्री कार्की से बात, बोले- भारत करेगा पूरा समर्थन

    September 18, 2025
    कारोबार

    22 सितंबर से बदलेगा सालाना GSTR-9 फॉर्म, 2 करोड़ से अधिक कारोबार वालों के लिए अनिवार्य

    September 18, 2025
    Latest Posts

    चाईबासा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी, 109 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित…

    September 18, 2025

    सिर्फ ₹1 में फसल सुरक्षा योजना, 30 सितंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन…

    September 18, 2025

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार…

    September 18, 2025

    केंद्र सरकार बनी है वोट चोरी से : मिथिलेश ठाकुर

    September 18, 2025

    बड़ा खुलासा : संदिग्ध आतंकी अशहर ने साल 2024 में बोकारो से खरीदा था 5 किलो पोटैशियम नाइट्रेट

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.