Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सारंडा से गिरफ्तार दो कुख्यात नक्सलियों ने उगला काला सच, बोला- अलन कर रहा महिला सदस्यों का शारीरिक शोषण, कई का जबरन करवा चुका अवैध गर्भपात
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा से गिरफ्तार दो कुख्यात नक्सलियों ने उगला काला सच, बोला- अलन कर रहा महिला सदस्यों का शारीरिक शोषण, कई का जबरन करवा चुका अवैध गर्भपात

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 31, 2025Updated:August 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सारंडा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा पुलिस को सारंडा के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर 40 से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। उनके पास से हथियार सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस की पकड़ में आए नक्सलियों की पहचान सब जोनल कमेटी सदस्य संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम (निवासी – बीजापुर, छत्तीसगढ़) और एरिया कमेटी सदस्य शिवा बोदरा उर्फ शिबु (निवासी – जोजोडीह, सरायकेला) के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, दो वॉकी-टॉकी, डेटोनेटर और आईईडी बनाने की सामग्री भी बरामद की है।

    चाईबासा पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने बताया कि 30 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन के शीर्ष नेता अनल उर्फ रमेश, मिसिर बेसरा, अजय महतो सहित कई नक्सली अपने दस्ते के साथ सारंडा क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर ASP अभियान पारस राणा के नेतृत्व में चाईबासा पुलिस और कोबरा 209 बटालियन की संयुक्त टीम बनाई गई। अभियान के दौरान जराईकेला थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां से दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/08/chq.mp4

    महिला नक्सलियों का होका है शारीरिक शोषण, कराया जाता है गर्भपात

    पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ में एक गंभीर खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि माओवादी संगठन के केंद्रीय कमेटी सदस्य अनल उर्फ रमेश महिला दस्ता के सदस्यों का लंबे समय से शारीरिक शोषण कर रहा है। इतना ही नहीं, कई महिला सदस्यों का अवैध गर्भपात भी करवाया गया है।

    संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम पर झारखंड के विभिन्न थानों में हत्या, पुलिस पर हमले, विस्फोट, आर्म्स एक्ट, यूएपीए और सीएलए एक्ट समेत कुल 30 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2015 से सक्रिय है और राज्य में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

    Also Read : रांची से चुराकर बोकारो में बेच थे बाइक, पुलिस ने तीन को दबोचा

    many have been forced to undergo illegal abortion said - Aalan is sexually exploiting the female members Two notorious Naxalites arrested from Saranda revealed the dark truth कई का जबरन करना चुका अवैध गर्भपात बोला- अलन कर रही महिला सदस्यों का शारीरिक शोषण सारंडा से गिरफ्तार दो कुख्यात नक्सलियों ने उगला काला सच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची से चुराकर बोकारो में बेच देते थे बाइक, पुलिस ने तीन को दबोचा
    Next Article विक्की यादव बने रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, मुनचुन राय होंगे मुख्य संरक्षक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.