Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 12:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान लश्कर के दो आतंकवादियों का आत्मसमर्पण
    देश

    कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान लश्कर के दो आतंकवादियों का आत्मसमर्पण

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2020No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान के बाद शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

    एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने आज तड़के कुलगाम के तोंगदोउनु गांव में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने आज सुबह पहली रोशनी के साथ घर-घर तलाशी अभियान शुरू किया, तो वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की जवाब कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।

    सुरक्षा बल वहां मौजूद आतंकवादियों की पहचान कर उनके परिवार के सदस्यों को मुठभेड़ स्थल पर लेकर आये जिन्होंने उनसे आत्मसमर्पण करने की अपील की।

    सुरक्षा बलों ने भी आतंकवादियों को आश्वासन दिया कि अगर उन्होंने आत्मसमर्पण किया तो उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। बाद में, लश्कर के दोनों थानीय आतंकवादियों ने दो पिस्तौल और गोला-बारूद तथा आपत्तिजनक सामग्री के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।

    गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान कश्मीर घाटी में मुठभेड़ों के दौरान विभिन्न संगठनों के लगभग 12 आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने की अनुमति दी गयी है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरनिया में टेलर का काम करने वाला जिदन कैसे बना पीएलएफआई का शीर्ष खूंखार नक्सली, राजनीति में भी आने का था शौख
    Next Article #Bihar Update : मधुबनी में एक व्यक्ति ने पत्नी और बेटी पर तेजाब फेंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    देश

    स्पेसएक्स कैप्सूल सफलतापूर्वक स्पेस स्टेशन पहुंचा, चार अंतरिक्ष यात्री छह महीने करेंगे काम

    August 2, 2025
    देश

    स्वदेशी से ही सशक्त होगा भारत: काशी से पीएम मोदी का राष्ट्रव्यापी आह्वान…

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.