Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हटिया-राउरकेला रेलखंड पर दो मालगाड़ी आपस में टकराई, कई ट्रेनें रद्द
    झारखंड

    हटिया-राउरकेला रेलखंड पर दो मालगाड़ी आपस में टकराई, कई ट्रेनें रद्द

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: हटिया-राउरकेला रेलखंड पर एक बड़ी रेल दुर्घटना हुई है. सूचना के मुताबिक एक लोडेड मालगाड़ी और एक अनलोडेड मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई है. मामले को लेकर फिलहाल रेलवे के अधिकारी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं. जानकारी मिल रही है कि दोनों मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई है. पकरा और कुरुकरा रेलवे स्टेशन के बीच यह घटना हुई है. विशेषज्ञों का कहना है कि रांची रेल डिवीजन के ऑपरेशन विभाग की यह बड़ी असफलता है. डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने कहा कि इस घटना के बाद लोको पायलट ठीक हैं, जबकि सूचना है कि एक लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हैं.

    बताया जा रहा है कि कुरकुरा स्टेशन के लाइन नंबर तीन में रांची की ओर से एक मालगाड़ी आ रही थी. उसी लाइन में राउरकेला की ओर से भी एक गाड़ी रांची जा रही एक मालगाड़ी सिग्नल तोड़ते हुए तीन नंबर लाइन में ही घुस गई और दोनों मालगाड़ी आमने-सामने टकरा गई. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बानो रेलवे पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पहुंचे.

    मालगाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. इसे लेकर रांची रेल मंडल की ओर से एक सूचना जारी की गई है. दुर्घटना होने से मंडल की ओर से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय भी लिया गया है.

    ये ट्रेन रहेंगे रद्द

    1. ट्रेन संख्या 18176 झाड़सुगुड़ा-हटिया-मेमू ट्रेन रद्द रहेगी.

    2. ट्रेन संख्या 08150 राउरकेला-हटिया पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी.

    इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन

    1. ट्रेन संख्या 13352 अल्लापुजा-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/12/2021 अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला-नुआगांव-रांची-मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राउरकेला-चांडिल-मुरी-राजबेरा होकर चलाई जा रही है.

    2. ट्रेन संख्या 18452 पुरी-हटिया एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 25/12/2021 अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला-नुआगांव-हटिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राउरकेला-चांडिल-मुरी होकर चल रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIMA झारखंड के सत्र 2021-23 के चुनाव परिणाम की घोषित, 50% वोट के साथ एके सिंह अध्यक्ष बने
    Next Article हजारीबाग में पलटने से विस्फोट,10 किलोमीटर के क्षेत्र को पूरी तरह से किया गया बंद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    Latest Posts

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.