Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»तमिलनाडु में झारखंड की दो युवतियां बंधक, मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का आदेश…
    झारखंड

    तमिलनाडु में झारखंड की दो युवतियां बंधक, मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का आदेश…

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read17
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में झारखंड की दो युवतियों को एक फैक्ट्री में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। पोटका प्रखंड के बायंगबिल गांव निवासी कृष्णा जोंको ने उपायुक्त को पत्र लिखकर बताया कि उनकी बेटी पानी जोंको (18 वर्ष) और भांजी सुकवती लेयांगी (18 वर्ष) को जुलाई में एक रिश्तेदार के माध्यम से A Unit of KPR Mill Limited (Quantum Krits) कंपनी में काम के लिए तमिलनाडु भेजा गया था।

    शुरुआत में दोनों ने कुछ दिन काम किया, लेकिन बाद में नौकरी छोड़ने की इच्छा जताई। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने उन्हें जबरन रोक लिया और घर लौटने नहीं दिया। युवतियों ने कई बार घर आने की बात कही, लेकिन प्रबंधन उन्हें बंधक बनाकर रखे हुए है।

    मामले की जानकारी मिलने पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर युवतियों की सुरक्षित वापसी की मांग की। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और राज्य सरकार को तत्काल कदम उठाना चाहिए।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर मामले पर संज्ञान लिया और झारखंड पुलिस को निर्देश दिया कि वे तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा, “@JharkhandPolice अविलंब संज्ञान लें। @migrantcell_JH मामले में पुलिस के सहयोग से बच्चियों की सकुशल वापसी और पुनर्वास के लिए हर जरूरी कदम उठाएं।”

    राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि दोनों युवतियों को जल्द सुरक्षित रूप से वापस लाया जाएगा।

    child labour Coimbatore Factory Workers Hemanth Soren Human Rights jharkhand Jharkhand police kidnapping KPR Mill Limited migrant workers Quantum Krits Sanjeev Sardar Tamil Nadu Women Safety
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार स्कॉर्पियो सीलम नदी में गिरी, एक की मौ’त
    Next Article बिहार विस चुनाव : बुजुर्ग, दिव्यांग और सेवा मतदाताओं को पोस्टल बैलट की सुविधा देगा ECI

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.