Deoghar : देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट सेवा को लेकर एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब एक बार फिर से यात्रियों को दिल्ली के लिए दो विमान सेवाएं मिलेंगी।
पिछले तीन महीनों से इंडिगो की एक फ्लाइट सेवा बंद थी, लेकिन एयरपोर्ट निदेशक रमदीप सैनी ने बताया कि 15 या 16 सितंबर से दोबारा दोनों फ्लाइट सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
फिलहाल देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के लिए उड़ानें संचालित हो रही हैं। दिल्ली की अधिक मांग को देखते हुए पहले दो फ्लाइट चलाई जा रही थीं, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य के कारण एक सेवा बंद करनी पड़ी थी।
नई फ्लाइट सेवा शुरू होने से देवघर समेत आसपास के जिलों जैसे बांका, गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़ और भागलपुर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें सुबह के साथ-साथ शाम को भी दिल्ली जाने का विकल्प मिलेगा।
एयरपोर्ट प्रबंधन ने यह भी बताया है कि साल के अंत तक कुछ और नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू की जा सकती हैं, जिसकी तैयारी चल रही है।
Also Read : महानय नदी पुल पर आधा लटका ट्रक, बड़ा हादसा टला
Also Read : आयकर विधेयक 2025 लोकसभा में पेश, टैक्स दरों में बदलाव नहीं होगा
Also Read : 9 IPS और 40 DSP के जिम्मे दिशोम गुरु के श्राद्ध कर्म की सुरक्षा की कमान