Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दो सगी मूकबधिर बहन को नही मिल रहा कोई सरकारी लाभ, 40 वर्षों से दोनों का भरण-पोषण कर रहे माँ-बाप
    जोहार ब्रेकिंग

    दो सगी मूकबधिर बहन को नही मिल रहा कोई सरकारी लाभ, 40 वर्षों से दोनों का भरण-पोषण कर रहे माँ-बाप

    Team JoharBy Team JoharFebruary 15, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • मूक बधिर होने के कारण शादी तक नही हुई है सगी बहनों की

    तोरपा। केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने दिव्यांगों, मूक बधिर और नेत्रहीनों के लिए विभिन्न लाभकारी-कल्याणकारी योजना संचालित कर रखी हैं। बावजूद इसके सरकार की यह योजनाएं सरकारी विभागों की भ्रष्ट कार्य प्रणाली के चलते फाइलों में दम तोड़ रही हैं। जिससे पात्रों को समय रहते योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण तब देखने को मिला जब सरकार की योजनाओं से महरूम प्रखंड के एक ही परिवार के दो सगे बहने को सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ ही नही मिल पा रहा है। उक्त दोनो ही जन्म से ही मुक़बधिर है जिन्हें आज भी सरकार की नजरे इनायत को तरस रहे है।  देखते ही देखते आज एक 40 वर्ष तथा एक 35 वर्ष  की हो गई। जी हां दोनो बहने प्रखंड अंतर्गत उकडिमाड़ी पंचायत के सेंसेरा गाँव की है । दोनो बहने में सबसे बड़ी तिला कुमारी 40 वर्ष व छोटी रायमुनिया 35 वर्ष की है । इनके पिता जगत गोप व माता सुशीला देवी है जो दूध बेच कर बेटियों को पाल रही है। 

    दोनो बहने की दिव्यांग होने से शादी नही हुई

    तिला व रायमुनिया की माँ सुशीला देवी रो रो कर  कहती है कि मेरी बेटियां  दिव्यांग होने के कारण आज तक कोई विवाह नही किया। ऐसे ही घरों में हमलोगों का हाथ  बांटती है। सुशीला कहती है कि जब से मेरी जगत से शादी हुई है तब से लेकर दउरा में  दूध बेचने के लिए तोरपा पैदल आती थी। तंगी हालात के कारण दोनो बेटियों  पाल पोष कर बड़ा किया । जब शादी करने का वक्त आया तो दिव्यांग होने के कारण कोई शादी नही कर रहा है। दोनो बहने भी अंदर अंदर गई घुट घुट कर जी रही है उनके मन भी आता है कि हमलोग मा बाप पर बोझ बने हुए है क्यों न हमलोग कुछ कर के मा बाप का सहयोग करे। लेकिन किस के आगे हाथ फैलाएं। सभी तो मूक बधिर होने का मजाक उड़ाते है।

    दोनो दिव्यांगों सरकार की ओर से कोई लाभ नही मिल रहा

    दोनो बहने को अब तक दिव्यांगता पेंशन तक बन पाया है
    न ही उनके पास कोई रोजगार  है। भरण पोषण के लिए लोगो के छोटे-मोटे काम कर गुजर बसर करते हैं। दोनो बहने की सरकार से मांग है की सरकार उन्हें बुनाई, कढ़ाई या अन्य किसी प्रकार की ट्रे¨नग देकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराए। जिससे वह अपना, अपनी मां व परिवार के अन्य सदस्यों का भरण पोषण करने में सहयोग कर सके। प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रखी हैं।

    पेंशन के लिए  विभाग इधर उधर दौड़ा रहा

    दोनो की माँ सुशीला देवी कहती है कि पहले तो हमलोगों को मालूम ही नही था कि सरकार के द्वारा ऐसे लोगो को सहायता करती है । जब मालूम चला तो कई ऐसे दलाल लोग पैसे की मांग कर पेंशन  बना देने की नाम पर ठगी कर दिए। जब खुद मै तोरपा गया तो कहा कि दिव्यांग सर्टिफिकेट है तो ही बनेगा पेंशन इसके लिए सदर अस्पताल खूंटी जाना होगा वहाँ से बनेगा सर्टिफिकेट बना  देना होगा उसके बाद पेंशन बनेगा। जब सदर अस्पताल गया तो वहाँ भी कहते है रांची जाना होगा । अब बूढ़ी हो गई हूं कहाँ और किधर भटकते रहता इसलिए थक हार कर बैठ गई ।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत
    Next Article 16 को बसंत पंचमी, बाबा पर चढ़ेगा तिलक, मिथिलांचल के भक्तों से पटा मंदिर क्षेत्र

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.