Gumla : गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 जून 2025 को कांसीर बाजार में एक धान व्यापारी पर हमले और लूटपाट का मामला सामने आया था। इस घटना में धान व्यापारी को गोली भी लगी थी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए थे। घटना के बाद रायडीह थाना में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद गुमला SP के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। दल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर इस घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक मुंडा उर्फ बुतुल मुंडा (32 वर्ष) और महेंद्र उरांव उर्फ गुड्डू (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो छेरहा बगीचा मांझाटोली गांव के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन जिन्दा गोली, एक पल्सर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, दो हेलमेट और लूट के 72,580 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। दीपक मुंडा का पहले भी आपराधिक इतिहास है।
छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित मीणा, पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र राम, सह थाना प्रभारी महेन्द्र कुमार करमाली, थाना प्रभारी कुन्दन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरज टोप्पो, शत्रुघन सिंह, तकनीकी शाखा के अजय कुमार दास और रायडीह थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले कमजोर होंगे और सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होगी।
Also Read : बिहार का यह जू बनेगा देश का चौथा शेर प्रजनन केंद्र
Also Read : जायदाद के लफड़े में बाप का क’त्ल
Also Read : अहमदाबाद विमान दुर्घटना : 80 DNA नमूनों का मिलान, 33 बॉडी परिजनों को सौंपे गए
Also Read : भीषण सड़क हादसे में पांच की मौ’त, 15 की हालत नाजुक
Also Read : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौ’त, जलती चिता से पुलिस ने उठा ली बॉडी
Also Read : झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
Also Read : भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो