Koderma : कोडरमा जिले के ढाब थाना क्षेत्र के गोरियाडीह गांव में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में ग्रीन (हरे) पत्थर का अवैध खनन करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एक ट्रैक्टर, कम्प्रेसर मशीन और बाइक जब्त की गई है। इसके अलावा मौके से एक राइफल, एक देशी कट्टा, 15 जिंदा कारतूस और 6 खोखा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
मामले में वन विभाग (डोमचांच) के रेंजर रविंद्र कुमार ने बताया कि वन विभाग को गुप्त सूचना मिली कि गोरियाडीह जंगल में कीमती ग्रीन पत्थर का अवैध उत्खनन किया जा रहा है जिसके आलोक में ढाब थाना के सहयोग से गोरियारडीह जंगल में छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कीमती पत्थर लदे ट्रैक्टर को जब्त करते हुए दो लोगों को पकड़ा गया जिनसे दो अवैध बंदूक एवं कुछ कारतूस मिले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, कोडरमा की भूमि में माईका, ढिबरा के साथ-साथ कई बेशकीमती पत्थरों का भंडार छिपा है। डोमचांच के जंगलों में पहले से ही फलस्फर, क्वार्ज, गोमेद और लाल पत्थर की अवैध खुदाई होती रही है। अब खनन माफियाओं की नजर ग्रीन पत्थर पर है, जिसे कुछ लोग ‘पन्ना’ पत्थर भी कहते हैं।
सूत्रों की मानें तो ग्रीन पत्थर का अवैध खनन बड़े स्तर पर वन भूमि में किया जा रहा है। यहां से निकले पत्थरों की राजस्थान और अन्य राज्यों में काफी मांग है। डोमचांच का बड़ा इलाका खनन माफियाओं का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। पुलिस और वन विभाग इस अवैध गतिविधि पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।
Also Read : तेज प्रताप यादव का नया वीडियो वायरल… देखें
Also Read : ‘ADRM बाबू’ को RPF ने दबोचा… जानें क्यों
Also Read : मिठी नदी घोटाला मामला : ED की बड़ी कार्रवाई, मुंबई और कोच्चि में 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
Also Read : रेपो रेट में बड़ी कटौती, RBI ने दिखाया विकास पर फोकस
Also Read : पटना के कॉलेजों में एडमिशन का सीजन शुरू
Also Read : रेपो रेट में कटौती से बाजार में रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर
Also Read : तेज प्रताप यादव का नया वीडियो वायरल… देखें
Also Read : पंचायत सीजन 4 की रिलीज डेट अब दर्शकों के हाथ में, 2 जुलाई से पहले भी आ सकता है शो
Also Read : पोखर में डूबने से एक युवक की मौ’त, इलाके में हड़कंप