Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बगोदर में ट्रक ड्राइवर की ह’त्या और लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    बगोदर में ट्रक ड्राइवर की ह’त्या और लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 24, 2025Updated:November 24, 2025No Comments2 Mins Read60
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बगोदर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में संतुरपी के पास जीटी रोड किनारे जंगल से एक युवक का शव मिलने के पीछे छुपे राज पुलिस ने बेनकाब कर दिया है। बीते 18 नवंबर की सुबह जंगल में लाश मिलने की फैली खबर के बाद सनसनी फैल गयी थी। पुलिस जांच में मृतक की शिनाख्त धीरज कुमार के तौर पर की गयी थी। वह बिहार के खगड़िया का रहने वाला था। पेशे से ट्रक ड्राइवर था। उसके परिजनों के बयान पर ट्रक लूट और हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर बगोदर सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने मानवीय सूचना, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से मामले का उद्भेदन किया। जांच में सामने आया कि यह वारदात ट्रक लूट के दौरान की गई सुनियोजित हत्या थी।

    मामले में पुलिस ने बगोदर के जैनुल खान और दाउद खान को सबसे पहले पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मृतक ड्राइवर को पहले से जानते थे और उसी पहचान का फायदा उठाते हुए उसे साजिश के तहत बगोदर बुलाया गया। ट्रक लूट और हत्या के लिए समस्तीपुर से तीन पेशेवर अपराधियों को भी बुलाया गया था। आरोपियों ने ड्राइवर को शराब पिलाई और गांजा पीने के बहाने सुनसान इलाके में ले गए। संतुरपी के जंगल में ट्रक रोककर उसके साथ मारपीट की गई और ट्रक से निकाली गई रड से उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया और आरोपी ट्रक को सरिया, राजधनवार पथ की ओर लेकर भागे। पुलिस की सक्रियता को देखते हुए तीनों बाहरी अपराधी दुमका हसडीहा टोल के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गए।

    पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया छड़ लदा ट्रक, हत्या में इस्तेमाल रड, मृतक के कपड़े, बैग, पैसा, घटना में उपयोग किया गया मोबाइल और वाहन से निकाला गया जीपीएस बरामद कर लिया है। अन्य अपराधियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में जैनुल खान उर्फ अरमान, दाउद खान और द्वारिका सिंह शामिल हैं।

    Also Read : निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने मांगा साढ़े तीन महीने का समय, हाईकोर्ट ने क्या कहा… जानें

    Three Accused Arrested Truck driver's murder and robbery case solved in Bagodar तीन आरोपी गिरफ्तार बगोदर में ट्रक ड्राइवर की हत्या और लूटकांड का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article89 वर्ष की आयु में धर्मेंद्र का देहांत, करण जौहर ने कहा- ‘एक युग का अंत’
    Next Article टाटानगर स्टेशन के बाहर चलती CNG टेंपो में लगी आ’ग, दो धमाकों से मचा हड़कंप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.