Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 May, 2026 ♦ 1:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चोरदाहा के पास चलती ट्रक में लगी आग, केबिन जलकर खाक, बड़ा हादसा टला
    झारखंड

    चोरदाहा के पास चलती ट्रक में लगी आग, केबिन जलकर खाक, बड़ा हादसा टला

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 5, 2026Updated:May 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : झारखंड के चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाहा पिकेट के पास नेशनल हाईवे-19 पर एक चलती ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में ट्रक आग की लपटों में घिर गया और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक (नंबर UP 58AT 2731) झारखंड के रामगढ़ से सरिया लोड कर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहा था। चोरदाहा चेक पोस्ट के पास पहुंचते ही अचानक उसमें आग लग गई। आग लगते ही चालक और उपचालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

    केबिन पूरी तरह जला, सरिया सुरक्षित

    आग इतनी तेज थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि ट्रक में लदा सरिया सुरक्षित बच गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया, लेकिन चौपारण और बरही के बीच सड़क की खराब स्थिति के कारण दमकल वाहन को पहुंचने में करीब एक घंटे की देरी हो गई। तब तक ट्रक काफी हद तक जल चुका था।

    हाईवे पर यातायात भी हुआ प्रभावित

    आग की वजह से नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित होने लगा था। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए वाहनों को कुछ समय के लिए सर्विस रोड से डायवर्ट किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि चलती ट्रक में आग कैसे लगी। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

    Also Read : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 114 शिक्षकों को मिला प्रमोशन

    Breaking news Jharkhand Cargo Fire Incident Chauparan news Chordaha Incident Driver Safe Accident fire brigade delay Freight Truck Fire Highway Traffic Disruption Industrial Goods Transport Accident jharkhand breaking Jharkhand Highway Fire Jharkhand News Update NH19 Accident police investigation Jharkhand Ramgarh to Gorakhpur Truck road accident India Transport Accident News truck accident news Truck Fire Accident Vehicle Fire Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 114 शिक्षकों को मिला प्रमोशन
    Next Article पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    JLKM नेता तरुण महतो की पुलिस कस्टडी में पिटाई, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

    May 5, 2026
    झारखंड

    रामगढ़ सदर अस्पताल का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

    May 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, टैगोर जयंती के दिन बनेगा नया इतिहास

    May 5, 2026
    Latest Posts

    JLKM नेता तरुण महतो की पुलिस कस्टडी में पिटाई, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

    May 5, 2026

    रामगढ़ सदर अस्पताल का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

    May 5, 2026

    बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, टैगोर जयंती के दिन बनेगा नया इतिहास

    May 5, 2026

    पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत

    May 5, 2026

    चोरदाहा के पास चलती ट्रक में लगी आग, केबिन जलकर खाक, बड़ा हादसा टला

    May 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.