Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»वंदे भारत से करिए मां वैष्णो देवी की यात्रा, IRCTC लाया है ये शानदार पैकेज, जानें डिटेल
    ट्रेंडिंग

    वंदे भारत से करिए मां वैष्णो देवी की यात्रा, IRCTC लाया है ये शानदार पैकेज, जानें डिटेल

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कटरा : वैष्णो देवी कटरा के लिए आईआरसीटीसी एक बढ़िया टूर पैकेज लेकर आया है. इसमें आपको वंदे भारत से सैर कराई जाएगी. यह टूर नई दिल्ली से शुरु होगा. पैकेज में हर तरह की सुविधा है. आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNO DEVI BY VANDE BHARAT है. यह यात्रा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कटरा तक की है. इस पैकेज के लिए नई दिल्ली से बुधवार से रविवार तक ट्रेनें रवाना होती हैं. यात्री किसी भी दिन बुकिंग करा सकते हैं. टिकट बुकिंग के बाद वंदे भारत के चेयर कार क्लास में तीर्थयात्री को कन्फर्म टिकट दिया जाएगा. आईआरसीटीसी की बेबसाइट पर इसकी बुकिंग उपलब्ध है.

    जानें यात्रा के कार्यक्रम

    वंदे भारत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे प्रस्थान होगी और दोपहर 2 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा (एसवीडीके) रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. वहां होटल में आराम करने की व्यवसथा की जाएगी. इसके बाद माता वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन कराया जाएगा, फिर वापस होटल में रात के रुकने की और डिनर व्यवस्था होगी. अगली सुबह आप शहर का भ्रमण कर सकते हैं. दोपहर दो बजे तक होटल में ठहरने का अंतिम समय रहेगा. इसके बाद शाम 3 बजे दिल्ली की वापसी के लिए रवाना होना है. सभी तीर्थयात्रियों को रात 11 बजे दिल्ली स्टेशन पहुचां दिया जाएगा.

    कैसे कराएं बुकिंग

    वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे हैं, तो आईआरसीटीसी के पैकेज को आप इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं. https://www.irctc.co.in/nget/train-search यहां जाकर आप अपनी रेल टिकट बुक कर सकते है. वहीं, पैकेज से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए 9717641764, 9717648888, 9717648888, 8287930620 पर कॉल कर सकते हैं.

    जानिए कितना होगा किराया?

    वंदे भारत पूरी तरह से सीसी क्लास प्रदान करता है. इसमें यात्री सिर्फ बैठ सकते हैं, सोने कि सुविधा उपलब्ध नहीं होती है. इस पैकेज के लिए एक व्यक्ति का किराया 9145 रुपये रखा गया है. दो लोगों की टिकट बुकिंग पर प्रति व्यक्ति 7660 रुपये, तीन बुकिंग पर 7290 रुपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है. नीचे देखें किराए की जानकारी.

    इसे भी पढ़ें: पटना के मरीन ड्राइव पर अपराधियों ने महिला कांस्टेबल को मारी गोली

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना के मरीन ड्राइव पर अपराधियों ने महिला कांस्टेबल को मारी गोली
    Next Article रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह : ट्रस्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा न्योता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026

    हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम हेमंत

    June 9, 2026

    साधु बनकर कर रहे थे ठगी, पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा

    June 9, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.