Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»फिल्म को रेटिंग देने के बहाने फँसाया जाल में, ठग लिया 28 लाख, 1 गिरफ्तार
    क्राइम

    फिल्म को रेटिंग देने के बहाने फँसाया जाल में, ठग लिया 28 लाख, 1 गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची :  साईबर क्राईम थाना में एक मामला दर्ज कराया गया. जिसमें बताया गया कि टेलीग्राम से संपर्क करने के बाद मूवीज की रेटिंग करते हुए पार्ट टाइम जॉब ऑफर किया गया. इसके बदले खाते में पैसे भी भेजे गए. धीरे-धीरे शिकायतकर्ता को साइबर अपराधियों ने चंगुल में फंसा लिया और 28 लाख रुपए ठग लिए.

    अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, राँची में दर्ज काण्ड के अनुसार वादी को टेलीग्राम के माध्मय से संपर्क किया गया जिसमें एक लिंक (https://www.alamo-platform.com/index) पर लॉग इन कर मूवीज रेटिंग करने का पार्ट टाईम जॉब ऑफर किया गया. इसके पश्चात उन्हें टेलीग्राम प्रोफाईल @Anusyarun, @Ashwini30 @Kavya_shrii, @Revanthsharm, @Nandhi_Sudha एवं @Sanjay_Suryaa में जोड़कर मूवीज रेटिंग करने का दबाव बनाया जाने लगा.

    उक्त टेलीग्राम प्रोफाईल के माध्यम से दिए गए टास्क को पूरा करने पर शुरू में उनके PAYTM खाते में कुछ रूपये क्रेडिट हुए इसके बाद उन्हें भुगतान द्वारा प्राप्त रूपयों को आईसीआईसीआई बैंक के द्वारा निवेश करने पर बोनस प्राप्त होने का लालच देकर विभिन्न अकाउन्ट में डिपोजिट कराया गया. मूवीज रेटिंग के टास्क को करने के लिए उनसे अलग-अलग बैंक खाताओं में रूपये डिपोजिट कराये जाते थे एवं उन्हें यह भी आश्वासन दिया गया कि 30 मूवीज की रेटिंग पूरी होने पर सारे रूपये कमीशन के साथ वापस कर दिये जाएंगे.

    30 मूवीज की रेटिंग पूरी होने पर उनके PAYTM खाते में कुछ रूपये क्रेडिट हुए. जिससे वह झांसे में आ गये और रूपये डिपोजिट करते रहें. झांसा में लेने के लिए इनके Account में कुछ पैसे डाले गये परंतु बाद में पैसे डालना बंद कर दिया गया और इस तरह से इनके साथ कुल 28,94,505/- रू (अट्ठाईस लाख चौरानबे हजार पाँच सौ पाँच रूपये मात्र) का साईबर ठगी कर लिया गया. इस अपराध को करने के लिए इसके लिए वादी से विभिन्न कम्पनियों के नाम पर बने हुए अलग-अलग बैंक खाताओ में Internet banking के माध्यम से पैसे डालने को कहा गया. Financial trail analysis में Fake Company के नाम पर Registered Companies Karnataka, Kerala, Gujarat, Haryana, and Telangana, के बैंक खाता पाये गये जिसमें लाखो रूपये के ट्रांजेक्शन किये गये थे.

    उक्त काण्ड में अनुसंधान के क्रम में संलिप्तता के बिंदु पर अनुसंधान करते हुए अनुसंधानकर्ता द्वारा काण्ड में संलिप्त 01 (एक) साईबर अपराधकर्मियों को पटना, बिहार से गिरफ्तार किया गया है. पूर्व में इसी काण्ड में 02 (दो) साईबर अपराधकर्मियों को जिला-बालासोर, उड़िसा से गिरफ्तार किया जा चुका है. (1) राज किशोर नन्दा उम्र लगभग 39 वर्ष, पिता- तपन कुमार नन्दा, सा० सम्बलपुर, पोस्ट- बलिया, थाना-इण्डस्ट्रीयल एरिया, जिला- बालासोर, उड़ीसा (2) सुरेन्द्र दास उम्र लगभग 41 वर्ष, पिता पदम लोचन, सा० रोसालपुर, थाना सदर, जिला-बालासोर, उड़ीसा.

    काण्ड में संलिप्त Shivansh Engineers नामक Shell Company के ICICI Bank A/c No-735405500050 में एक माह (17.12.2022 से 15.01.2023 तक) में कुल 45,04,729 / रु (पैतालिस लाख चार हजार सात सौ उन्नतीस रूपये मात्र) का Fraud Amount क्लेडिट हुआ है, जिसके विरुद्ध में National Cyber Crime Reporting Portal के माध्यम से प्राप्त विवरणी के अनुसार कर्नाटका, केरल, गुजरात, हरियाणा एवं तेलंगाना इत्यादी में कुल 09 शिकायते है इसके अलावा इन्डोने अन्य कम्पनियों के नाम पर कई बैंक खाते खुलवाये है जो निम्न प्रकार हैं –

    1. Adrem Healthcare Pvt Ltd – (Canara Bank A/c No-5467214000024)
    2. Adrem Helthcare Pvt Ltd – (State Bank of India A/c No-30975291043)
    3. Shivansh Engineers – (A/c No-5467201000197)

    गिरफ्तार अभियुक्त

    1. संजीव कुमार, उम्र 52 वर्ष

    सामान बरामदगी :

    मोबाईल – 01

    सिम – 02

    चेकबुक – 01

    आधार कार्ड – 01

    एटीएम कार्ड – 03

    पैनकार्ड – 01

     

    cyber crime Cyber Police Station Cyber Thugs jharkhand johar live news ranchi thugs जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड ठग रांची साइबर अपराध साइबर ठग साइबर थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसमस्तीपुर मंडल में 9 स्टेशनों का जल्द होगा पुनर्विकास, 26 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास
    Next Article गोविंदपुर में नही थम रही सड़क हादसा, हाईवा की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.