Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पैसों से भरा थैला लूटने की खातिर ट्रांसपोर्टर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस जुटी जांच में
    क्राइम

    पैसों से भरा थैला लूटने की खातिर ट्रांसपोर्टर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस जुटी जांच में

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2024Updated:December 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अपराधियों ने एक ट्रांसपोर्टर शालीग्राम मंडल (65) की गोली मारकर हत्या कर दी. शालीग्राम मंडल की पहचान राजमहल के दलाही गांव निवासी के रूप में हुई है, और वह एक दर्जन से अधिक बसों के मालिक थे. घटना की पुष्टि बरहड़वा डीएसपी नीतिन खंडेलवाल ने की है. पुलिस के मुताबिक, सोमवार को शालीग्राम अपने रोजाना के काम में बस स्टैंड से पैसा कलेक्शन करने के बाद घर लौट रहे थे.

    इस दौरान तीनपहाड़ के लालबन गांव के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से शालीग्राम पर गोली चला दी और उसके पास से रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए. गोली लगने के बाद शालीग्राम सड़क पर लहूलुहान पड़े थे, जिसे देखकर एक युवक ने परिजनों को फोन पर सूचना दी. परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शालीग्राम को राजमहल अनुमंडल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. तीनपहाड़ और तालझारी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है. बरहड़वा के डीएसपी नीतिन खंडेलवाल ने बताया कि शालीग्राम की मौत गोली लगने से हुई है और हत्या का कारण व्यापारिक रंजिश से जुड़ा हो सकता है. अब तक की जांच में दो अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आई है. पुलिस ने अपराधियों की पहचान करने के लिए जांच तेज कर दी है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

     

    अपराधी गोली मारना जसीडीह जांच जारी ट्रांसपोर्टर डीएसपी नीतिन खंडेलवाल डेवलपर तालझारी थाना तीनपहाड़ थाना पुलिस पुलिस जांच पैसा कलेक्शन बस मालिक बस स्टैंड बाघी अपराधी राजमहल लहूलुहान व्यवसायी व्यापारिक रंजिश शालीग्राम मंडल साहिबगंज साहिबगंज घटना साहिबगंज में डर हत्या हत्या की वजह हत्या के बाद दहशत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleADM ने बैडमिंटन खिलाड़ी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जानें क्या थी वजह
    Next Article विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.