रांची: बुंडू स्थित ताऊ मैदान में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रांची जिला में चुनाव कार्य हेतु प्रतिनियुक्त अर्धसैनिक बलों (CRPF,SSB) को उनके वरीय पदाधिकारियों के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया गया. प्रशिक्षण एवं ब्रीफिंग के दौरान सुरक्षा बलों का मतदान केंद्र पर मतदाता से व्यवहार एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव हेतु की जाने वाली कार्रवाई, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बलों के गमनागमन के दौरान बरती जाने वाली विशेष सावधानी (Do’s &Dont’s), EVM सुरक्षा, सुरक्षा बलों के Induction-Deinduction के बिंदु पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त रांची जिला के भौगोलिक एवं स्थलाकृतिक परिदृश्य से भी सुरक्षा बलों को अवगत कराते हुए उनके प्रश्नों एवं शंका के बिंदु पर भी ब्रीफिंग प्रदान की गई. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) रांची, SDPO बुंडू एवं थाना प्रभारी बुंडू एवं सीमावर्ती थाना प्रभारी उपस्थित थे.
चुनाव से पूर्व अर्धसैनिक बलों को दिया गया प्रशिक्षण व ब्रीफिंग, एसएसपी ने निष्पक्ष चुनाव कराने का दिए दिशा-निर्देश

Oplus_131072
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Next Article हर्ष-उल्लास से भरा ‘फेस्टिवल डी सीसीएल’ का दूसरा दिन
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

