हटिया: कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव का जनसंपर्क अभियान पूरे जोश के साथ जारी है. उन्होंने आज पाली, प़डरा, चितरकोटा, तिगरा, बाजपुर, हिसरी, चौली और गुडू गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने पदयात्रा निकाली और स्थानीय लोगों से संवाद किया. इस दौरान शाहदेव ने कांग्रेस को वोट देने की अपील की. उन्होंने लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. अजय नाथ शाहदेव टोनका टोली में बाबा कार्तिक उरांव जयंती जतरा में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने स्थानीय संस्कृति का सम्मान किया और जनता से सीधा संवाद स्थापित किया. इस कार्यक्रम में कई कांग्रेस और झामुमो कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिनमें कुशल उरांव, बेलाल अंसारी, सोमा उरांव, सोमनाथ उरांव, संजय साहू, सुष्मिता तिर्की, पार्वती कुमारी, खुशबू ठाकुर, प्रदीप टोप्पो, कमरुल अंसारी, और अतुल राज शामिल थे.
कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव का हटिया विधानसभा में जनसंपर्क अभियान तेज़

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleविधानसभा प्रत्याशी नवनीत हेंब्रम ने भरा नामांकन
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

