Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चुटूपालू घाटी में ट्रेलर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा तहलका
    जोहार ब्रेकिंग

    चुटूपालू घाटी में ट्रेलर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा तहलका

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 26, 2025Updated:February 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेलर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़-रांची नेशनल हाईवे 33 पर चटूपालू घाटी में बुधवार को भयंकर सड़क हादसा हो गया। रांची से रामगढ़ की तरफ आने के दरम्यान घाटी में एक ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया और वह अनियंत्रित होकर चार गाड़ियों से टकरा गया। इस हादसे में ब्रेक फेल हुए ट्रेलर चालक की मौत हो गई। खलासी सहित तीन लोग जख्मी हो गये। मृतक चालक की शिनाख्त इरफान खान के तौर पर की गयी। इरफान खान राजस्थान के अलवर जिला के सडौली गांव का रहने वाला था। जख्मी खलासी का नाम मो अयूब खान बताया गया। खलासी अलवर जिले के शीतलबेड़ा गांव का रहने वाला है। उसका इलाज रामगढ़ के सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, जख्मी कार और बाइक पर सवार एक-एक शख्स अपना इलाज निजी अस्पताल में कर रहे हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर (आरजे 02 जीबी 4948) खड़गपुर से लोहे का ब्लेड लेकर गाजियाबाद जा रहा था। पुनदाग टोल प्लाजा पार करने के बाद जैसे ही यह ट्रेलर घाटी में घुसा, गड़के मोड़ के पास उसका ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर ने सबसे पहले एक वेन्यू कार (जेएच 05 सीपी 4344) को टक्कर मारी। साथ ही एक बाइक ( एच 24 एम 6882) और ट्रक (आरजे 32 जीसी 2673) को भी धक्का मारा। अंततः आगे जा रहे ट्रेलर (आरजे 47 जीए 5618) को पीछे से जोरदार टक्कर मारकर वहीं रुक गया। इस हादसे में ड्राइवर इरफान खान केबिन में ही फंस गया। जबकि खलासी मो अयूब खान किसी तरह गाड़ी से बाहर निकल गया।

    इधर, एक्सीडेंट की फैली खबर के बाद घाटी इलाके में तहलका मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से चालक इरफान खान को निकाल कर अस्पताल भेजा, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    Also Read : हजारीबाग में बवाल, आधा दर्जन गाड़ियों को कर दिया आग के हवाले

    Also Read : इंसान के छूने से बीमार पड़ जाता था अघोरी, इस OTT पर देखें ये सस्पेंस से भरी फिल्म…

    चुटुपालू घाटी में ट्रेलर का हुआ ब्रेक फेल ट्रेलर फिर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article15 घंटे की फ्लाइट में श’व के साथ बैठ के आया कपल,जानें क्या है पूरी कहानी…
    Next Article महुआ माझी के स्वास्थ्य की निगरानी में खुद जुटे मंत्री इरफान अंसारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.