Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»शादी समारोह से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा, हजारीबाग में दो लोगों की गई जान
    झारखंड

    शादी समारोह से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा, हजारीबाग में दो लोगों की गई जान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुर्घटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डेमोटांड़ में बीती देर रात सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा निर्मल सिंह ढाबा के आगे हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, पूरा परिवार पटना में एक शादी समारोह में शामिल होकर रांची (बीआईटी क्षेत्र) लौट रहा था। लौटने के दौरान ही यह हादसा हो गया। मृतकों की पहचान चंदन कुमार और उनकी मां विद्या देवी के रूप में हुई है।

    दो लोग गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

    हादसे में चंदन कुमार की पत्नी अंकिता देवी और उनके पिता महावीर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का प्रारंभिक इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। त्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सड़क किनारे खड़े एक हाईवा से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वाहन काफी तेज रफ्तार में था। स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवतः ड्राइवर को झपकी आ गई होगी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शादी की खुशियां लौटते वक्त मातम में बदल गईं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और इलाके में शोक का माहौल है।

    Also Read : रांची की स्वाति लकड़ा ने रचा इतिहास, बनीं तेलंगाना की डीजी

    car accident news Demotand accident fatal accident Jharkhand Hazaribagh news Hazaribagh road accident highway collision India Jharkhand accident news Jharkhand Breaking News Ranchi BIT family accident RIMS referral case road safety alert Wedding Return Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगया जंक्शन पर 16 मई तक मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के रूट बदले
    Next Article गढ़वा में सियासी पारा चढ़ा: झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

    Related Posts

    चाईबासा

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026
    जामताड़ा

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026
    Latest Posts

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.