Ranchi : रांची के सिकिदरी घाटी में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और खतरनाक मोड़ों के लिए बदनाम इस घाटी में एक बाइक सवार दो लोग अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही आसपास फैली, इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को देखने के लिए भीड़ जुट गई। कई लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। बाइक का नंबर JH03AP-0415 बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि हादसे की पूरी जानकारी मिल सके। फिलहाल पुलिस उस अज्ञात वाहन की पहचान करने की कोशिश कर रही है, जिसकी चपेट में आकर यह हादसा हुआ। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक का पता लगा लिया जाएगा।
Also Read : 48 घंटे बाद भी नहीं मिला हिमांशु, दीपाटोली में लापता किशोर को लेकर बढ़ी चिंता
Also Read : नागपुर में झारखंड पुलिस का जलवा, क्राइम सीन फोटोग्राफी में जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल


