Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : पटना में 1,000 रुपये की रंगदारी न देने पर व्यापारी की हत्या, बेटा घायल
    बिहार

    बिहार : पटना में 1,000 रुपये की रंगदारी न देने पर व्यापारी की हत्या, बेटा घायल

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। बिहार की राजधानी के मजरहट्टा थोक बाजार में बुधवार को बतौर रंगदारी एक हजार रुपये देने से इनकार करने पर पटना शहर के एक प्रमुख व्यापारी की हत्या कर दी गई और उसके बेटे सहित दो अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना पटना सिटी चौक थाना क्षेत्र की मिर्ची गली में एक हजार रुपये की रंगदारी को लेकर हुई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार चार अपराधी प्रदीप बांग्ला की थोक-सह-खुदरा दुकान पर पहुंचे और बतौर रंगदारी एक हजार रुपये मांगे। प्रदीप का बेटा गोलू बांग्ला काउंटर पर बैठा था और उसके बगल में एक कर्मचारी छोटू खड़ा था।

    गोलू ने पुलिस को दिए बयान में कहा, “हमलावर 1000 रुपये मांग रहे थे। हमने 200 रुपये की पेशकश की, जिसे लेने से उन्होंने मना कर दिया। मेरे पिता उस समय पूजा कर रहे थे। उनसे बदमाशों की बहस हो गई। उसी दौरान एक बदमाश ने बंदूक निकाली और मेरे पिता पर गोलियां चला दीं। हमने उन्हें बचाने की कोशिश की, जिसमें मैं और कर्मचारी छोटू घायल हो गए।”

    उन्होंने कहा, “हमलावरों ने सात से अधिक गोलियां चलाईं, जिनमें से तीन मेरे पिता को लगीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।”

    अंधाधुंध फायरिंग के बाद आसपास की दुकानों के व्यापारियों ने खुद को बचाने के लिए शटर गिरा दिए। हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश है। यहां तक कि चौक थाने की पुलिस भी वारदात के दो घंटे बाद तक मौके पर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। आक्रोशित व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने गांधी मैदान-पटना सिटी अशोक राजपथ को जाम कर दिया।

    पटना सिटी चौक थाने के एसएचओ प्रदीप कुमार ने कहा, “यह रंगदारी का मामला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह व्यापारी पहले रंगदारी दे चुका था। हमलावर स्थानीय गुंडे लगते हैं। हम उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास कर रहे हैं।”

    इससे पहले, दिन में विपक्षी दलों के नेताओं ने बिहार में लगातार हो रही अपराध की घटनाओं के खिलाफ विधानसभा के अंदर और बाहर हंगामा किया।

    रविवार रात दानापुर में भी सत्ताधारी जदयू के एक नेता की हत्या कर दी गई थी।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली सरकार नगर निगम के साथ कर रही सौतेली मां जैसा व्यवहार : शाह
    Next Article पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया रूक्का जलशोध संयंत्र का निरीक्षण, एजेन्सी मेसर्स एपीसीएल को लगाई फटकार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.