Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देश आज मजबूत हाथों में, मजबूर नहीं : संजय सेठ
    झारखंड

    देश आज मजबूत हाथों में, मजबूर नहीं : संजय सेठ

    Team JoharBy Team JoharMay 12, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने मोरहाबादी मैदान में मॉर्निंग वॉकर्स के साथ मुलाकात की. शहीद संकल्प शुक्ला के प्रतिभा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसके बाद अरगोड़ा, गुदरी रामनगर, हटिया, 10 माईल, हरदाग, तिरील बस्ती, रातू रोड, डोरंडा, पुनदाग में जनसंपर्क अभियान चलाया. सांसद सेठ ने कहा आज देश मजबूत हाथों में है मजबूर हाथों में नहीं. आज देश के प्रधानमंत्री ने भारतीय सैन्य बल को सुदृढ़ किया. पहले हम दूसरे देशों से सैन्य हथियार मांगते थे, आज भारत खुद इसका निर्माण कर रहा है. अब दूसरे देश के लोग भी हमसे हथियार खरीद रहे हैं. लड़ाकू विमान तेजस हम खुद अपने देश में बना रहे हैं और दूसरे देश आज हमारे बनाए हुए फाइटर प्लेन ले रहे हैं. यह है विकसित भारत की ताक. आज हमारे प्रधानमंत्री देश के शहीदों के सम्मान में दिल्ली में एक बड़ा स्मारक का निर्माण किया. यहां हमारे देश के वीरों की गाथा अंकित है. आज हमारे जवानों के हाथ खुले हैं पूर्व की तरह बंधे हुए नहीं. 70 साल में कांग्रेस ने जो सम्मान हमारे शहीद परिवार को नहीं दिया वह सम्मान आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे रहे हैं. दिवाली हो या दुर्गा उत्सव वह हमेशा सरहद पर बैठे सैनिकों के साथ मनाते हैं. तभी देश मोदी का परिवार है.

    राष्ट्र निर्माण के लिए मतदान जरूरी

    संजय सेठ ने लोगों से अपील करते हुए कहा लोकतंत्र के इस पर्व में सभी 25 तारीख को अपना मतदान राष्ट्र के निर्माण के लिए करें. देश को और मजबूती प्रदान करें.  जनसंपर्क अभियान में कांके के विधायक समरी लाल, हेमंत दास, संजय जायसवाल, ललित ओझा, मुनचुन राय, विकास रवि, राजेश सिन्हा, मुकेश काबरा, हरि नारायण गुप्ता, रविंद्र सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

    हटिया विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन

    रांची लोकसभा के निमित्त आज हटिया विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन हटिया में हुआ. इस कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, छत्तीसगढ़ जसपुर की विधायक राय मुनि भगत, वरुण साहू, बलराम सिंह, सीमा शर्मा, प्रदीप सिंह, अनिल सिंह, रोमित नारायण सिंह, गुड्डू सिंह प्रमोद नाथ शाहदेव, संतोष मिश्रा, बिल्लू सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

    महिला मोर्चा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

    महिला मोर्चा के द्वारा नीता सेठ के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. अपर बाजार, काली बाबू स्ट्रीट, लालगंज, खटंगा, महुआ टोली, बजरा सहित कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. जिसमें नरेंद्र मोदी के विकास के कार्यों को लोगों को बताया गया. साथ ही 25 तारीख को लोगों से राष्ट्र के निर्माण के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को वोट करने की अपील की गई.

    युवा मोर्चा ने लगाई चौपाल

    युवा मोर्चा महानगर के नेतृत्व में युवा चौपाल और जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि झारखंड की गठबंधन सरकार ने यहां के युवाओं को ठगने का काम किया है. प्रत्येक वर्ष 5  लाख नौकरी देने का वादा, नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता ₹7000 प्रत्येक माह देने का वादा किया था. परंतु आज 5 साल होने को है ना ही युवाओं को रोजगार मिला नहीं ₹1 किसी भी युवाओं को बेरोजगारी भत्ता. आज के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विधायक भूलन सिंह, बाबूलाल अग्रवाल, रोमित सिंह, शोभा देव, गुड्डू सिंह, निशि जायसवाल, सूरज साहू, विशाल साहू, विकेश साहू, अमित साहू, संजय रविदास समेत अन्य मौजूद थे.

    जनसंपर्क माल्यार्पण मुलाकात मोरहाबादी मैदान संजय सेठ सांसद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमल्लिकार्जुन खड़गे 13 मई को झारखंड में, दो चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
    Next Article साधना हॉस्पिटल में मदर्स डे मनाया गया, गर्भवती महिलाओं को वैक्सीनेशन की दी गई जानकारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.