Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 5:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»तंबाकू में लगभग 28 तरह के कैंसर पैदा करने वाले तत्व होते है: डॉ रमण
    झारखंड

    तंबाकू में लगभग 28 तरह के कैंसर पैदा करने वाले तत्व होते है: डॉ रमण

    Team JoharBy Team JoharDecember 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

    कोडरमा। सदर अस्पताल सभागार, कोडरमा में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण जिले के ए.एन.एम. और जी.एन.एम. को तंबाकू से बने उत्पादों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी रोगों से प्रशिक्षण के माध्यम से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के डॉ रमण कुमार ने बताया कि तम्बाकू में मादकता या उतेजना प्रदान करने वाला सबसे हानिकारक तत्व निकोटीन मौजूद होता है। इसकी मात्रा शरीर में बढ़ जाने से स्वास्थ्य संबंधी रोगों से ग्रसित होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। तंबाकू में लगभग 28 तरह के कैंसर पैदा करने वाले तत्व होते हैं, जिनसे कैंसर हो सकता है, इनमें निकोटीन तथा कार्बन मोनोआॅक्साइड गैस प्रमुख हैं। धुम्रपान के धुएं से निकलने वाली कार्बन मोनोआॅक्साइड गैस जहरीली होने के साथ ही शरीर में आॅक्सीजन की मात्रा को कम कर देती है, जिससे शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग जैसे कि दिमाग, हृदय, फेफड़े ठीक तरह से कार्य नहीं कर पाते। निकोटीन रक्तचाप को बढ़ाता है, जिससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती हैं। इन दोनों के अलावा तम्बाकू में कैंसर उत्पन्न करने वाले अनेक तत्व जैसे टार, मार्श गैस, अमोनिया, कोलोडान, पापरीडिन, फॉस्फोरल प्रोटिक अम्ल, परफैरोल, ऐजालिन सायनोजोन, कोर्बोलिक ऐसिड, बेनजीन पाया जाता है जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम की मुख्य प्रशिक्षक डेंटल सर्जन डॉ. नीतू सिन्हा ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन करने वालों में साधारणत: 8 जानलेवा बीमारियां पायी जाती है। फेफड़ों के कैंसर का मुख्य कारण तंबाकू को ही माना जाता है, जिसमें इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, लिवर कैंसर, मुंह का कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोग, कोलन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर आदि। वहीं जिला परामर्शी दिपेश कुमार नें तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रावधानों के बारे विस्तृत जानकारी दी और जिले में तंबाकू नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे गतिविधियों के बारे भी बताया। मौके पर उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ. रंजन कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. शरद कुमार, डीपीएम महेश कुमार, डैम राकेश पांडेय, डीडीएम पवन कुमार, विनित अग्निहोत्री, तब्बसुम नाज, सिद्धान्त ओहदार, गणेश कुमार दास, हिमांशु कुमार, शम्भु कुमार, थेओदोर सुरीन, मुकेश राणा, अजीत कुमार, एएनएम रीता कुमारी, सरिता कुमारी, बेबी कुमारी, जीएनएम मेरी तमन्ना कुजूर, प्रदीप कुमार, अरूण कुमार सिंह, मोदी आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपांकी मुठभेड़ मामले में 18 नक्सलियों के खिलाफ दर्ज हुआ एफआईआर, सर्च अभियान जारी
    Next Article गढ़वा में एसीबी ने पंचायत सचिव को 4 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    छेड़छाड़ से तंग आकर महिला ने वृद्ध की टांगी से ह’त्या की

    August 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के पूर्व DC छवि रंजन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बेल रिजेक्ट

    August 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएचडी शोध निर्देशन में भारी गड़बड़ी, आदिवासी भाषाओं के साथ हो रहा अन्याय : देवकुमार धान

    August 6, 2025
    Latest Posts

    छेड़छाड़ से तंग आकर महिला ने वृद्ध की टांगी से ह’त्या की

    August 6, 2025

    रांची के पूर्व DC छवि रंजन को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बेल रिजेक्ट

    August 6, 2025

    पीएचडी शोध निर्देशन में भारी गड़बड़ी, आदिवासी भाषाओं के साथ हो रहा अन्याय : देवकुमार धान

    August 6, 2025

    राजधानी में धराये तीन गांजा तस्कर, 8 किलो माल जब्त

    August 6, 2025

    राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर भागलपुर में जोर-शोर से तैयारियां

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.