Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»इस्लामाबाद के करीब पहुंचा TLP वर्कर्स, इमरान खान ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
    Uncategorized

    इस्लामाबाद के करीब पहुंचा TLP वर्कर्स, इमरान खान ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान अपनी ही लगाई आग में जल रहा है. हिंसा के बाद तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान का मार्च इस्लामाबाद के करीब पहुंचता जा रहा है. इसके साथ ही पाकिस्तान की इमरान खान सरकार की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं. इमरान ने शुक्रवार को सुरक्षा मामलों की सबसे बड़ी संस्था नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की मीटिंग बुलाई है. इसमें आर्मी और ISI के चीफ भी शिरकत करेंगे.

    फ्रांस के राजदूत को मुल्क से निकालने समेत 4 मांगों को लेकर TLP कार्यकर्ता इस्लामाबाद मार्च कर रहे हैं. इस बीच, TLP के हमलों में मारे जाने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 6 हो गई है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने गुरुवार को कहा- TLP को हम दहशतगर्द मानते हैं. उनसे से सख्ती से निपटा जाएगा. ब्लैकमेल होने का सवाल ही नहीं उठता. परेशानी की बात यह है कि ज्यादातर शहरों में TLP के लोग पैदल हैं. सरकार के कंटेनर्स और रोड किनारे खोदी गई खाईयां उन्हें रोकने में नाकाम हैं.

    तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) ने साफ कर दिया है कि अगर सरकार ने पुलिस या दूसरे सुरक्षा बलों के जरिए उसे रोकने की कोशिश की तो बड़े पैमाने पर हिंसा हो सकती है और इसकी जिम्मेदार इमरान खान सरकार होगी.

    पंजाब प्रांत की सरकार ने राज्य की सुरक्षा 60 दिनों के लिए रेंजर्स के हवाले कर दी है, लेकिन इसका फायदा होता नहीं दिख रहा. इसकी वजह यह है कि TLP के लोगों की संख्या काफी ज्यादा है और इनमें कुछ बच्चे भी हैं. सुरक्षा बल इनके खिलाफ बल प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं.

    क्या है TLP की मांग?
    टीएलपी की पहली मांग 6 महीने से जेल में बंद कट्टरपंथी नेता साद रिजवी को रिहा को लेकर है. सरकार इसके लिए मान गई है. इमरान सरकार का ये भी कहना है कि TLP पर बैन भी खत्म किया जाएगा और उसके लोगों को रिहा भी कर दिया जाएगा, लेकिन TLP फ्रांस के राजदूत को निकालने की मांग पर अड़ी हुई है. लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है.

    फ्रांस के राजदूत को लेकर बढ़ा विवाद
    सरकार का कहना है कि अगर ऐसा किया गया तो मुल्क को इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे. यूरोपीय देश पाकिस्तान के खिलाफ हो जाएंगे. जीएसपी प्लस स्टेटस खत्म हो जाएगा और पाकिस्तानियों का यूरोप जाना मुश्किल हो जाएगा. दूसरी तरफ, TLP झुकने को तैयार नहीं है. TLP का कहना है कि पैगम्बर की बेअदबी के मामले में फ्रांस के राजदूत को देश से निकाला जाए.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआर्यन खान केस : इन नियमों का हुआ पालन तभी आज हो पाएगी आर्यन खान की रिहाई
    Next Article आरा में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को स्‍कॉर्पियो ने कुचला, 4 की मौत

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.