Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»टिनप्लेट मैदान ह’त्याकांड का खुलासा, चार शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे
    जोहार ब्रेकिंग

    टिनप्लेट मैदान ह’त्याकांड का खुलासा, चार शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 13, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टिनप्लेट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट मैदान में बीते 11 फरवरी को दिनदहाड़े हुई कन्हैया यादव की हत्या मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुमित कुमार सिंह (24), गुरप्रीत सिंह उर्फ राज उर्फ लोले (24), अमरीक सिंह उर्फ विक्की सिंह उर्फ खेबंडा (26) और रजा आलम (24) शामिल हैं। सभी आरोपी गोलमुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बात का खुलासा एसएसपी पीयूष पांडेय ने किया है।

    दिनदहाड़े चली गोली, अस्पताल में तोड़ा दम

    एसएसपी पीयूष पांडेय ने मीडिया को बताया कि 11 फरवरी को टिनप्लेट मैदान में कन्हैया यादव पर अज्ञात बदमाशों ने अचानक गोली चला दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल कन्हैया यादव को तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी कुसुम देवी, जो नामदा बस्ती की रहने वाली हैं, के लिखित आवेदन पर गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

    एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

    घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी की और मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल दो देसी पिस्तौल, सात खोखा और तीन पिलेट बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कुछ और लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले

    जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। गुरप्रीत सिंह के खिलाफ टेल्को और बर्मामाइंस थानों में लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। अमरीक सिंह के खिलाफ वर्ष 2022 में गोलमुरी थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। वहीं सुमित कुमार सिंह पर भी वर्ष 2025 में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है।

    जांच जारी, अन्य आरोपियों की तलाश

    एसएसपी पीयूष पांडेय का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। घटना के पीछे की वजह और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

    Also Read : JMM भाजपा के संपर्क में, कभी भी बना सकती है नयी सरकार : केएन त्रिपाठी

    four shooters arrested Tinplate Maidan massacre solved चार शूटर गिरफ्तार टिनप्लेट टिनप्लेट मैदान हत्याकांड का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेयर प्रत्याशी डॉ शैलेन्द्र कुमार चौधरी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज
    Next Article जेल से रिहा हुए नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह, सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    क्राइम

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

    August 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.