Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ईद को लेकर रांची में सुरक्षा के सख्त इंतजाम, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बलों की तैनाती
    झारखंड

    ईद को लेकर रांची में सुरक्षा के सख्त इंतजाम, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बलों की तैनाती

    Team JoharBy Team JoharMay 2, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: ईद पर्व काे लेकर रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. ईद के दौरान शहर में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए चप्पे चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात रहेंगे. शहर की सुरक्षा के लिए सुबह छह बजे से राजधानी में दाे हजार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. जिसमें जिला बल, और रैफ की कंपनी भी शामिल रहेगी. रांची के सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि रांची के कचहरी स्थित कंट्रोल रूम और धुर्वा स्थित नए कंट्रोल रूम से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी.

    सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधियों पर नजर रखा जाएगा. सादे लिबास में भी पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे. इसके अलावा ड्रोन कैमरे से निगहबानी होगी. वहीं थानों में क्यूआरटी भी रिजर्व रखे गए हैं. इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने पीसीआर, टाईगर पुलिस और बीट पुलिस से भी लगातार संपर्क स्थापित करते रहने का निर्देश दिया गया है. बाइक दस्ता भी गली मोहल्लों में गश्त करेगी. सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी. एसएसपी ने थानेदारों को निर्देश दिया है कि क्षेत्र के हर संवेदनशील इलाकों पर विशेष फोकस हो. प्रमुख ईदगाह, मस्जिदों सहित अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं.

    थानेदार व डीएसपी खुद अपने-अपने क्षेत्र में गश्त लगाते रहें. किसी प्रकार की सूचना मिलने के बाद अपने आस-पास से सटे थाना प्रभारी और डीएसपी से संपर्क स्थापित कर सुरक्षा सुनिश्चित करें. ईद के मद्देनजर सोशल साइट्स की भी पुलिस निगरानी कर रही है. इसके लिए साइबर सेल में एक विशेष टीम बनाई गई है. टीम सोशल साइट्स पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर निगरानी कर रही है. एसएसपी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. कई ग्रुप के एडमिन को थाना स्तर से आगाह किया गया है चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट किया गया, तो पोस्ट करने वाले और एडमिन पर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है.

    यातायात व्यवस्था काे सुगम बनाए रखने के लिए हरमू ईदगाह सहित प्रमुख जगहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सभी काे विशेष ताैर पर जिम्मेवारी दी गयी है कि आने-जाने वाले लाेगाें काे किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हाे. शहर में जाम ना लगे. सुरक्षा में कहीं से कोई चुक ना हाे इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है. सुरक्षा के दृष्टिकाेण से अग्निशमन और एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई है. फायर ब्रिगेड की टीम काे चाैकन्ना रहने का निर्देश दिया गया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजूते-चप्पल की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख
    Next Article झारखंड के 19 प्रवासी मजदूर श्रीलंका में फंसे, सरकार से घर वापसी की गुहार लगाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    August 18, 2026
    Latest Posts

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.