Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Feb, 2026 ♦ 4:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, पुलिस जुटी जांच में
    जोहार ब्रेकिंग

    तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, पुलिस जुटी जांच में

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ghaziabad : गाजियाबाद जिले के भारत सिटी स्थित बी-1 टावर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। फ्लैट नंबर 907 में रहने वाली तीन सगी बहनों ने देर रात करीब 2 बजे 9वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। तीनों बहनें एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नीचे कूद गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

    तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    तीनों बहनों की उम्र 12 से 16 साल के बीच

    पुलिस के अनुसार, तीनों बहनों की उम्र 12 से 16 साल के बीच थी। वे आपस में काफी घनिष्ठ थीं और अधिकतर समय साथ रहती थीं। परिवार के लोगों का कहना है कि तीनों मोबाइल फोन पर काफी समय बिताती थीं और ऑनलाइन गेम खेलती थीं।

    कोरियन लव गेम की लत की आशंका

    मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तीनों बहनें लंबे समय से टास्क-बेस्ड कोरियन लव गेम खेल रही थीं। बताया जा रहा है कि कोरोना काल से ही वे इस गेम की आदी हो गई थीं।

    हाल ही में पिता ने उन्हें मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया था और इस बात को लेकर उन्हें डांटा भी था। इसी के बाद तीनों बहनों के मानसिक तनाव में आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, परिवार की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

    पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

    घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

    उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। तीनों बहनें एक साथ रहती थीं और मोबाइल पर गेम खेलती थीं। किन परिस्थितियों में उन्होंने यह कदम उठाया, इसकी गहराई से जांच की जा रही है।”

    पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, तीनों बहनों के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी, ताकि उनके संपर्क और गतिविधियों की जानकारी मिल सके।

    क्या है कोरियन लव गेम

    कोरियन लव गेम एक तरह का ऑनलाइन चैट आधारित गेम है, जो सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए फैलता है। इसमें सामने वाला खुद को कोरियन या विदेशी युवक-युवती बताकर बातचीत शुरू करता है।

    शुरुआत में दोस्ती और प्यार की बातें की जाती हैं। फिर छोटे-छोटे टास्क दिए जाते हैं, जिससे भरोसा बनता है। धीरे-धीरे टास्क कठिन होते जाते हैं और मानसिक दबाव बढ़ने लगता है। कई मामलों में बात न मानने पर डराया और धमकाया भी जाता है।

    इस कारण खेलने वाले व्यक्ति पर मानसिक तनाव बढ़ जाता है और उसके व्यवहार में बदलाव आने लगता है।

    इलाके में शोक का माहौल

    इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और भय का माहौल है। कॉलोनी के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। पड़ोसियों का कहना है कि तीनों बहनें पढ़ाई में ठीक थीं और सामान्य जीवन जी रही थीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मोबाइल जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

    Also Read : सालों की मांग पूरी : रांची से भोपाल के लिए शुरू होगी सीधी ट्रेन सेवा

    Three sisters committed suicide by jumping from the 9th floor; police are investigating the incident. तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान पुलिस जुटी जांच में
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसालों की मांग पूरी : रांची से भोपाल के लिए शुरू होगी सीधी ट्रेन सेवा
    Next Article कोडरमा में बछड़े का अवशेष मिलने से तनाव, चार घंटे तक जाम रही सड़क

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लालपुर के लूप बार में देर रात पुलिस का बड़ा एक्शन, चारों तरफ से घेर कर मारा छापा

    February 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के सोनाहातू में दिल दहलाने वाला म’र्डर, सिर धर से अलग कर प्राइवेट पार्ट भी काटा

    February 8, 2026
    चाईबासा

    कांग्रेस को बड़ा झटका, नगर अध्यक्ष के निलंबन से नाराज कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा

    February 8, 2026
    Latest Posts

    लालपुर के लूप बार में देर रात पुलिस का बड़ा एक्शन, चारों तरफ से घेर कर मारा छापा

    February 9, 2026

    रांची के सोनाहातू में दिल दहलाने वाला म’र्डर, सिर धर से अलग कर प्राइवेट पार्ट भी काटा

    February 8, 2026

    कांग्रेस को बड़ा झटका, नगर अध्यक्ष के निलंबन से नाराज कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा

    February 8, 2026

    पाकुड़ नगर निकाय चुनाव 2026 : डीसी बोले- निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं

    February 8, 2026

    राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक : नीलकंठ सिंह मुंडा

    February 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.