Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में बीजेपी के तीन प्रमुख नेता आज करेंगे जनसभाएं, देखें पूरा कार्यक्रम
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बीजेपी के तीन प्रमुख नेता आज करेंगे जनसभाएं, देखें पूरा कार्यक्रम

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार में बीजेपी ने आज 8 नवंबर को कई जनसभाओं का आयोजन किया है.

    बाबूलाल मरांडी की जनसभाएं

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज जामताड़ा जिले के फतेहपुर के छाताडंगाल में सुबह 10:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद, मरांडी कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड के ब्लॉक मैदान में दोपहर 1:00 बजे से दूसरी जनसभा में अपनी बात रखेंगे. मरांडी राज्य में बीजेपी की जीत के लिए मजबूती से प्रचार कर रहे हैं और आज की जनसभाओं में चुनावी मुद्दों को लेकर अपने विचार साझा करेंगे.

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनसभाएं

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आज झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं. चौहान सुबह 10:15 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विशेष विमान से पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा हेलीपैड गौशाला मैदान चाकुलिया के लिए रवाना होंगे. वे दोपहर 11:30 बजे बहरागोड़ा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी दिनेशानंद गोस्वामी के समर्थन में जनसभा करेंगे.
    चौहान दोपहर 1:00 बजे मनोहरपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी दिनेश चंद्र बोयपाई के समर्थन में रानी दुर्गावती मैदान बालाजोरी, सोनुआ में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद, वे दोपहर 3:00 बजे जगन्नाथपुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी मति गीता कोड़ा के समर्थन में कोडगर मैदान नवामुंडी में जनसभा करेंगे। चौहान शाम 4:00 बजे हेलीपैड जगन्नाथपुर से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के लिए प्रस्थान करेंगे.

    असम मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की जनसभाएं

    असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी 8 नवंबर को झारखंड में बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचेंगे. सरमा दोपहर 12:30 बजे सरायकेला खरसावां जिले के हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, वे सिमडेगा जिले के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में दोपहर 1:00 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे. सरमा झारखंड के रांची जिले के बुढ़मू के ठाकुरगांव के हाट बोड़या मैदान में दोपहर 2:30 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे.

     

    कोडरमा चाकुलिया चुनाव 2024 चुनाव प्रचार जगन्नाथपुर जनसभा झारखंड ठाकुरगांव दिनेश चंद्र बोयपाई दिनेशानंद गोस्वामी फतेहपुर बहरागोड़ा बाबूलाल मरांडी बीजेपी बीजेपी प्रत्याशी मति गीता कोड़ा मनोहरपुर रांची विधानसभा चुनाव शिवराज सिंह चौहान सरायकेला खरसावां सिमडेगा सोनुआ हिमंता बिस्वा सरमा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआजसू पार्टी आज झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी करेगी
    Next Article राहुल गांधी झारखंड में चुनावी प्रचार के लिए आज पहुंचेंगे, देखें पूरा कार्यक्रम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी बंद: फादर बेनेदिक बारला पर हमले के विरोध में भगत सिंह चौक पर सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आधार, इनकम टैक्स जैसी सरकारी वेबसाइटों को सर्टिफिकेट देने वाली कंपनी ई-मुद्रा कॉम्प्रोमाइज, डिजिटल सुरक्षा पर उठे सवाल

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘मैं लीडर नहीं था, आशु और सौरव के निर्देश मानता था’: अभिजीत दिपके के बयान पर बवाल, अब दी सफाई

    October 21, 2026
    क्राइम

    खूंटीः प्रिंसिपल बेनेदिक पर गोली से नहीं, चाकू से किया गया हमला

    October 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रावण दहन, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

    October 21, 2026
    Latest Posts

    खूंटी बंद: फादर बेनेदिक बारला पर हमले के विरोध में भगत सिंह चौक पर सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    October 21, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026

    आधार, इनकम टैक्स जैसी सरकारी वेबसाइटों को सर्टिफिकेट देने वाली कंपनी ई-मुद्रा कॉम्प्रोमाइज, डिजिटल सुरक्षा पर उठे सवाल

    October 21, 2026

    ‘मैं लीडर नहीं था, आशु और सौरव के निर्देश मानता था’: अभिजीत दिपके के बयान पर बवाल, अब दी सफाई

    October 21, 2026

    झारखंड : जगुआर मुख्यालय में पुलिस स्मरण दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.