Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चाईबासा में तीन नक्सली गिरफ्तार, भाकपा माओवादी संगठन से संबंध
    झारखंड

    चाईबासा में तीन नक्सली गिरफ्तार, भाकपा माओवादी संगठन से संबंध

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा: झारखंड के चाईबासा में तीन नक्सलियों को CRPF और जिला पुलिस की सयुंक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान समरू खड़िया, साखु प्रधान और सुखराम मुंडा के रूप में हुई है। सभी गुमला जिले के रहने हैं। उनके पास से मोटरसाईकिल, नक्सली पोस्टर-साहित्य और नकदी सहित कई संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं।

    झारखंड के चाईबासा में तीन नक्सलियों को CRPF और जिला पुलिस की सयुंक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान समरू खड़िया, साखु प्रधान और सुखराम मुंडा के रूप में हुई है। सभी गुमला जिले के रहने हैं।

    उनके पास से मोटरसाईकिल, नक्सली पोस्टर-साहित्य और नकदी सहित कई संदिग्ध सामान  बरामद हुए हैं। पकड़े गए तीनों नक्सलियों का संबंध भाकपा माओवादी संगठन से है।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (चाईबासा) आशुतोष शेखर को प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों के कुछ नक्सलियों के गुमला के रास्ते सारंडा क्षेत्र में प्रवेश करने की सूचना मिली थी।

    तीनों प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े थे

    जिसके बाद उन्होंने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) एवं जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम बनायी, जिसने गुमला और पश्चिमी सिंहभूम जिले के बेड़ाकेन्दुआ स्कूल के पास चेकिंग अभियान चलाकर बाइक पर सवार तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने बताया कि तीनों को प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के मिशिर बेसरा और सौरभ दा के लिए काम करते हैं। 

    बीते महीने नक्सली हमला हुआ था

    बता दें, बीते महीने झारखंड के चाईबासा जिला अंतर्गत गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के हमले में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के दो बॉडीगार्ड मारे गए थे। नक्सलियों का दस्ता विधायक की हत्या करने पहुंचा था, लेकिन वह किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

    मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक और उनके अंगरक्षकों पर नक्सलियों ने उस वक्त हमला किया, जब वह गोइलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुवां स्थित प्रोजेक्ट स्कूल मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस घटना के बाद से चाईबासा में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। 

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIAS पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
    Next Article लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.