Munger : बिहार के मुंगेर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां गंगा नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक मां, उनका बेटा और उनकी भतीजी शामिल हैं। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह हृदय विदारक घटना बरियारपुर प्रखंड के झौआ बहियार पंचायत में हुई। जानकारी के अनुसार, चार लोग गंगा नदी में डूब रहे थे। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक व्यक्ति को जिंदा बचा लिया, लेकिन तीन अन्य की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने नदी से तीनों शवों को बरामद कर लिया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सदर एसडीओ ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की घोषणा की है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।

Also Read : बिहार में सरकारी नौकरियों की बंपर भर्ती : 11,000 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू
Also Read : रिनपास का शताब्दी समारोह 4 सितंबर को, CM हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि
Also Read : जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती, अपराधियों ने की तीन राउंड फा’यरिंग
Also Read : ब्लड कैंसर की पहचान में मददगार है रात में दिखने वाला यह एक लक्षण… जानें