Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में शिक्षा सुधार के तीन बड़े बिल पास, छात्र संघ चुनाव खत्म और क्या-क्या… जानें
    झारखंड

    झारखंड में शिक्षा सुधार के तीन बड़े बिल पास, छात्र संघ चुनाव खत्म और क्या-क्या… जानें

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2025Updated:August 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा ने  शिक्षा व्यवस्था से जुड़े तीन अहम विधेयकों को मंजूरी दे दी। इनमें झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025, झारखंड कोचिंग सेंटर नियंत्रण एवं विनियमन विधेयक-2025 और व्यावसायिक शिक्षण संस्थान विधेयक-2025 शामिल हैं। इन विधेयकों के लागू होने से राज्य की उच्च शिक्षा और कोचिंग संस्थानों में बड़े बदलाव होंगे।

    विश्वविद्यालय विधेयक के तहत अब कुलपति, प्रति कुलपति, वित्तीय सलाहकार और परीक्षा नियंत्रक जैसे पदों की नियुक्ति का अधिकार राज्यपाल से लेकर राज्य सरकार को सौंप दिया गया है। साथ ही सभी विश्वविद्यालयों के लिए एक समान अंब्रेला एक्ट लागू होगा। सबसे बड़ा बदलाव छात्र संघ चुनावों में किया गया है। अब चुनाव सीधे मतदान से नहीं होंगे बल्कि छात्र प्रतिनिधियों का चयन कुलपति और प्राचार्य की अनुशंसा पर होगा। इस व्यवस्था का छात्र संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। छात्र नेता सौरव ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार इस विधेयक के जरिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया और नए छात्र नेतृत्व को दबाना चाहती है।

    कोचिंग सेंटर नियंत्रण एवं विनियमन विधेयक-2025 के तहत अब किसी भी कोचिंग संस्थान को खोलने के लिए लाइसेंस और पांच लाख रुपये की बैंक गारंटी जरूरी होगी। रजिस्ट्रेशन हर पांच साल में नवीनीकृत कराना होगा। 16 साल से कम उम्र के छात्रों को प्रवेश नहीं मिलेगा। छात्रावासों में नियमित पुलिस गश्त, शिकायत निवारण सेल और पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर अनिवार्य किया गया है।

    व्यावसायिक शिक्षण संस्थान विधेयक-2025 के तहत निजी उच्च शिक्षण संस्थानों की फीस और कैपिटेशन शुल्क पर नियंत्रण रहेगा। इसके लिए एक समिति बनाई जाएगी जिसकी अध्यक्षता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा अनुशंसित सेवानिवृत्त जज करेंगे। कोई भी संस्थान छात्रों से एक साल से अधिक की अग्रिम फीस नहीं ले सकेगा और छात्र शिकायतों की जांच भी यही समिति करेगी।

    तीनों विधेयकों को राज्यपाल की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा और गजट में अधिसूचना के बाद ये कानून के रूप में लागू हो जाएंगे।

    Also read: जमशेदपुर में त्यौहारों की रौनक, हरतालिका तीज और गणेश पूजा के तैयारियों से सजा बाजार…

    Also read: झारखंड जगुआर के जवान को जहरीले सांप ने डसा, हालत नाजुक

    Coaching Centers education reforms Higher Education Jharkhand Assembly Jharkhand Coaching Regulation Bill 2025 Jharkhand news Jharkhand University Bill 2025 Jharkhand Vocational Education Bill 2025 Student Protest student union elections
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSBI के ATM में सेंधमारी, गैस कटर से काटकर ले उड़े रुपये
    Next Article गुरुजी को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा में पारित, विपक्ष ने जयपाल सिंह और विनोद बिहारी महतो का भी नाम जोड़ने की मांग की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.