Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Aug, 2025 ♦ 2:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘थ्री इडियट्स’ के ‘प्रोफेसर’ अच्युत पोतदार का निधन, इंडियन आर्मी में भी दे चुके थे सेवा
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘थ्री इडियट्स’ के ‘प्रोफेसर’ अच्युत पोतदार का निधन, इंडियन आर्मी में भी दे चुके थे सेवा

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 19, 2025Updated:August 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अच्युत पोतदार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai : हिंदी और मराठी सिनेमा के सीनियर अभिनेता अच्युत पोतदार का सोमवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। उनके निधन का कारण आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते कुछ समय पहले उन्हें ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा।

    44 साल का लंबा अभिनय सफर

    अच्युत पोतदार ने अपने 44 साल के करियर में 125 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्में, 95 टीवी शो, 26 नाटक और 45 विज्ञापनों में काम किया। उनकी सरल लेकिन यादगार भूमिकाएं दर्शकों के बीच हमेशा लोकप्रिय रहीं। स्टार प्रवाह चैनल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    इंडियन आर्मी में भी दे चुके थे सेवा

    22 अगस्त 1934 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में जन्मे अच्युत पोतदार ने कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद रीवा में प्रोफेसर के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना में प्रवेश लिया और वर्ष 1967 में कैप्टन के पद से रिटायर हुए। सेना से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने 25 साल तक इंडियन ऑयल में बतौर एग्जीक्यूटिव नौकरी की और 1992 में रिटायर हुए। नौकरी करते समय ही अच्युत नाटकों में हिस्सा लेने लगे। उनके अभिनय की प्रतिभा ने जल्द ही टीवी और फिल्मों का रास्ता खोल दिया। कहा जाता है कि फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की लगभग हर फिल्म में अच्युत पोतदार नजर आते थे।

    फिल्मों और टीवी में अहम योगदान

    अच्युत पोतदार ने अपने करियर की शुरुआत अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है और अर्ध सत्य जैसी फिल्मों से की थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया।

    उनकी प्रमुख फिल्में हैं –

    • तेजाब
    • राजू बन गया जेंटलमैन
    • चमत्कार
    • दामिनी
    • दिलवाले
    • गुंडाराज
    • रंगीला
    • इश्क
    • वास्तव
    • हम साथ-साथ हैं
    • दिल है तुम्हारा
    • परिणीता
    • लगे रहो मुन्ना भाई
    • भूतनाथ
    • दबंग 2
    • आर राजकुमार

    3 इडियट्स से बनी खास पहचान

    आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी स्टारर सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स में उन्होंने एक प्रोफेसर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनका मशहूर डायलॉग “कहना क्या चाहते हो?” दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। यह डायलॉग आज भी सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अच्युत पोतदार का निधन हिंदी और मराठी सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। अपने अभिनय और सादगी से उन्होंने दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना ली है।

    Also Read : PM मोदी ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को गले लगाकर दी बधाई, शानदार उपलब्धि को सराहा

    'Three Idiots' 'Professor' Achyuta Potdar passed away 'थ्री इडियट्स' के 'प्रोफेसर' अच्युत पोतदार का निधन had also served in the Indian Army Senior actor Achyuta Potdar passed away इंडियन आर्मी में भी दे चुके थे सेवा सीनियर अभिनेता अच्युत पोतदार का निधन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में टीबी पर ICMR के अध्ययन को WHO ने सराहा, ‘RATIONS’ मॉडल बना मिसाल
    Next Article BREAKING : झारखंड शराब प्रकरण : 92 दिन बाद भी ACB ने नहीं की चार्जशीट, IAS विनय चौबे को मिली बेल

    Related Posts

    झारखंड

    रांची के कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह को मिली बेल

    August 19, 2025
    मनोरंजन

    मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनीं मनिका विश्वकर्मा, अब थाईलैंड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    August 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी होंगे “I.N.D.I.A” के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

    August 19, 2025
    Latest Posts

    रांची के कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह को मिली बेल

    August 19, 2025

    मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनीं मनिका विश्वकर्मा, अब थाईलैंड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    August 19, 2025

    जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी होंगे “I.N.D.I.A” के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

    August 19, 2025

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस ₹100

    August 19, 2025

    सीसीएल की टीम ने कोयला लदे तीन हाईवा पकड़ा, थार सवार लोगों ने किया हमला

    August 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.