Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में टीबी पर ICMR के अध्ययन को WHO ने सराहा, ‘RATIONS’ मॉडल बना मिसाल
    झारखंड

    झारखंड में टीबी पर ICMR के अध्ययन को WHO ने सराहा, ‘RATIONS’ मॉडल बना मिसाल

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ICMR
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा राज्य में टीबी पर किए गए एक अध्ययन की विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने जमकर सराहना की है। WHO ने इसे दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लिए एक आदर्श मॉडल बताया है।

    यह अध्ययन ‘RATIONS’ शीर्षक से प्रसिद्ध मेडिकल जर्नल ‘द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ’ में प्रकाशित हुआ है। इस शोध में यह पाया गया कि टीबी रोगियों को पोषण राशन उपलब्ध कराने से इलाज के नतीजे बेहतर हुए हैं और मौतों की संख्या में भी गिरावट आई है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने जताया गर्व

    झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि WHO की सराहना सिर्फ झारखंड ही नहीं, पूरे भारत के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और उनके सहयोग से यह मुमकिन हो पाया है।

    डॉ. अंसारी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री बनते ही उन्होंने कई बड़े फैसले लिए, जैसे मरीज की मृत्यु के बाद शव को पैसे के अभाव में न रोके जाने का आदेश। उन्होंने दावा किया कि अब बीजेपी शासित राज्य असम ने भी झारखंड के इस मॉडल को अपनाया है।

    RIMS-2 की तैयारी, टीबी मुक्त झारखंड का लक्ष्य

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रांची स्थित RIMS अस्पताल पर बढ़ते मरीजों के दबाव को देखते हुए एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल ‘RIMS-2’ खोलने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।

    यह एक बहुत ही गर्व की बात है कि झारखंड की मेहनत और संघर्ष को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सराहा है। ICMR द्वारा किए गए RATIONS अध्ययन को दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए आदर्श मॉडल बताना झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।

    मैंने झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में… pic.twitter.com/3zE4FgJhCi

    — Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) August 18, 2025

    राज्य सरकार का लक्ष्य है कि झारखंड को जल्द से जल्द टीबी मुक्त बनाया जाए। इसके लिए दवाओं से लेकर पोषण और जागरूकता अभियान तक हर जरूरी संसाधन मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

    केंद्र सरकार का सहयोग भी मिला

    डॉ. अंसारी ने बताया कि वे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से लगातार संपर्क में हैं और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठकों में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी झारखंड की इस पहल की सराहना की है और लगातार सहयोग दे रही है।

    झारखंड बना स्वास्थ्य क्रांति का केंद्र

    अंत में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि WHO की यह सराहना झारखंड की जनता को समर्पित है। उन्होंने कहा, “यह दिखाता है कि झारखंड अब स्वास्थ्य क्रांति का केंद्र बन चुका है और आने वाले समय में टीबी उन्मूलन में झारखंड एक वैश्विक उदाहरण बनेगा।”

     

    ICMR RATIONS अध्ययन RIMS-2 Who केंद्र सरकार चिकित्सा शोध जागरूकता अभियान जेपी नड्डा झारखंड टीबी टीबी उन्मूलन टीबी मुक्त झारखंड डॉ. इरफ़ान अंसारी द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ पोषण राशन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वास्थ्य क्रांति स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कैडर के IPS कुलदीप द्विवेदी बने CBI में Joint Director
    Next Article ‘थ्री इडियट्स’ के ‘प्रोफेसर’ अच्युत पोतदार का निधन, इंडियन आर्मी में भी दे चुके थे सेवा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026
    क्राइम

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती प्रकरण : हजारीबाग एसपी के दबाव में रुद्र राणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट कैंपस में पुलिस कर रही है पूछताछ

    October 29, 2026
    क्राइम

    जीरो कोल लीकेज पॉलिसीः झारखंड में CISF ने जब्त किया कोयले से लदा हाइवा, 32 से 35 टन कोयला बरामद

    October 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026

    झारखंड : गुमला में बड़ी वारदात हुई असफल, AK-56 और कारबाइन समेत घातक हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

    October 29, 2026

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.