Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Nov, 2025 ♦ 6:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बारात से लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, कहा करते थे- साथ जिएंगे साथ मरेंगे
    बिहार

    बारात से लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, कहा करते थे- साथ जिएंगे साथ मरेंगे

    Team JoharBy Team JoharMarch 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बेतिया । गांव के तीन युवा जिनकी दोस्ती मिसाल थी, उनकी सड़क हादसे में मौत से सभी दुखी हैं। हर किसी की जुबान पर इनकी दोस्ती के चर्चे हैं। तीनों बचपन से दोस्त थे। शनिवार को चनपटिया थाना इलाके में सड़क हादसे में इनकी जान चली गई। रविवार को दो दोस्तों की अर्थी और एक का जनाजा साथ में निकला। यह देख हर किसी की आंखें नम हो गई। एक मृतक सोनू के बहन की शादी 27 अप्रैल को थी, लेकिन बहन की डोली से पहले भाई की अर्थी उठ गयी।

    तीनों की दोस्ती मिसाल थी

    नीतीश, अफरोज और सोनू की दोस्ती गांव वालों के लिए मिसाल थी। तीनों गांव से बाहर भी हमेशा साथ में जाते थे। उपाध्याय टोला गांव में 10 मीटर के अंदर ही तीनों का घर भी है। सोनू इंटर का स्टूडेंट था। चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पढ़ने भी अच्छा था। आईएएस अधिकारी बनने का सपना था। उसकी बहन की शादी 27 अप्रैल को मोतिहारी जिले के हरसिद्धी गांव में होनी है।

    बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठ गई है। बहन का रो-रो कर बुरा है। अफरोज आलम बीटेक का स्टूडेंट था। चेन्नई में रहकर इंजीनियरिंग कर रहा था। लास्ट ईयर का स्टूडेंट था। दिसंबर में अफरोज का रिजल्ट आना था। अफरोज के तीन बहन और दो भाई हैं। भाई में सबसे बड़ा था। अफरोज की बहन की शादी भी तय हो चुकी है। मई में अफरोज की बहन की शादी बैसाखवा गांव में होने वाली है। अफरोज लॉकडाउन के समय चेन्नई से घर आया था। कोरोना की वजह से वह चेन्नई नहीं गया था।

    वहीं, तीसरा दोस्त नितेश (18) नेपाल के नारायण घाट में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। होली के समय नितेश परिवार के साथ खुशी मनाने घर आया था। नितेश चार बहन और चार भाई है। नीतीश ही पूरे परिवार की आर्थिक मदद करता था। तीनों दोस्त बारात से लौट रहे थे। किसी ने हेलमेट नहीं पहनी थी। सिर में चोट लगने की वजह से तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है।

    कैसे हुआ हादसा

    शनिवार देर रात घटना चनपटिया थाना क्षेत्र के लोहियरिया चौक के पास घटी। जहां तीनों शादी समारोह से बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर में पीछे से बाइक में टक्कर मारी, जिससे तीनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। तीनों कुमारबाग ओपी थाना क्षेत्र के रानीपुर रमपुरवा से हुसैन मियां के बेटे के बारात में गए थे। बारात मझौलिया थाना क्षेत्र के बथना गांव में गयी थी। शादी समारोह से लौटने के दौरान लोहियरिया चौक के पास हादसा हुआ था।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहक की आवाज उठाने पर तालिबानी तरीके से सजा, एक व्यक्ति को फांसी पर लटकाकर मारने का प्रयास
    Next Article मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला, युवक ने पीछे से आकर मारा मुक्का, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में हो गया मंत्रिमंडल का बंटवारा, किसे क्या मिले… जानें

    November 21, 2025
    बिहार

    बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू, नई गाइडलाइन जारी

    November 21, 2025
    बिहार

    बिहार की महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सरवत जहां ने दिया इस्तीफ़ा

    November 21, 2025
    Latest Posts

    बिहार में हो गया मंत्रिमंडल का बंटवारा, किसे क्या मिले… जानें

    November 21, 2025

    बबीता झा ने जामताड़ा में अपने चुनावी इरादे का किया ऐलान

    November 21, 2025

    बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू, नई गाइडलाइन जारी

    November 21, 2025

    फ्लैट की चौथी मंजिल पर लगी आ’ग, लाखों का सामान राख

    November 21, 2025

    कोडरमा में पिकनिक और वाटर एडवेंचर का आनंद, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बना मुख्य आकर्षण

    November 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.