Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 5:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»नकली सांप से डराकर महिला से लूटी सोने की अंगूठी, साधु सहित तीन गिरफ्तार
    क्राइम

    नकली सांप से डराकर महिला से लूटी सोने की अंगूठी, साधु सहित तीन गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली में नेवी अफसर की पत्नी को नकली सांप से डराकर लूट लिया गया. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले और आरोपियों तक पहुंच गई.

    दरअसल, दिल्ली में एक हैरान करनेवाली घटना सामने आयी है. नेवी अफसर की पत्नी को नकली सांप से डराकर जबरन सोने की अंगूठी छीनने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान पंजाबी बाग निवासी देबू नाथ उर्फ काना (20), निहाल विहार निवासी विनोद कामत (45) (ऑटो चालक) और राजेंद्र शर्मा (जौहरी) के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के पास से महिला की अंगूठी बरामद कर ली है. घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा भी जब्त कर लिया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने नकली सांप, साधु की पोशाक, लोटा और बैग भी बरामद किया है.

    नकली सांप दिखाकर लूटा

    डीसीपी रोहित मीना के मुताबिक, घटना के वक्त पीड़िता कैब से अफ्रीका एवेन्यू रोड के पास पहुंची थी तभी आरोपियों ने उसे रोक लिया. पहले पीड़िता से बर्तन में कुछ दान करने को कहा गया. महिला ने अपनी अंगूठी और नकदी बर्तन में डाल दी. तभी आरोपी देबू ने नकली सांप निकालकर उन्हें डराया और अंगूठी लूटकर भाग गया. महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. SHO रवींद्र कुमार त्यागी की टीम ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया. जिसमें ऑटो की पहचान हो गई. जांच में पता चला कि ऑटो किराड़ी सुलेमान नगर निवासी सुनीता देवी के नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस महिला तक पहुंच गई. पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने ऑटो निहाल विहार में रहने वाले विनोद कामत को किराए पर दिया था. पुलिस ने विनोद को निहाल विहार से पकड़ लिया.

    पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. पूछताछ में विनोद ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उसकी मुलाकात तीन-चार साधुओं से हुई थी. उन्होंने एक ऑटो किराए पर लिया था और हर दिन सुबह 8बजे से दोपहर 2 बजे तक 800 रुपये का भुगतान किया था. वह उन साधुओं को झुग्गी-झोपड़ी से उठाता और दोपहर में फिर वहीं छोड़ देता. फिर विनोद की निशानदेही पर पुलिस टीम ने शकूर बस्ती और पंजाबी बाग सपेरा बस्ती झुग्गी बस्ती में छापेमारी कर आरोपी देबू नाथ को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर वारदातें करता है. नेवी अफसर की पत्नी से लूटी गई अंगूठी उसने एक ज्वैलर को बेच दी थी. इसके बाद पुलिस ने राजेंद्र शर्मा को पकड़ लिया और वहां से अंगूठी बरामद कर ली. फिलहाल, पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है.

    ये भी पढ़ें : अयोध्या राम मंदिर में आज भगवान भास्कर करेंगे रामलला का सूर्य तिलक

    Country crime Delhi fake snake Johar Live Sadhu snake क्राइम जोहार लाइव दिल्ली देश नकली सांप साधु सांप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअयोध्या राम मंदिर में आज भगवान भास्कर करेंगे रामलला का सूर्य तिलक
    Next Article JMM नेता नजरूल पर साहिबगंज में केस दर्ज, पीएम मोदी को 400 फीट अंदर गाड़ देने का दिया था बयान

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    देश

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.