Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»वर्ल्ड कप मैच में खालिस्तानी आतंकियों की धमकी, टीम इंडिया की बढ़ी सुरक्षा, भारत-पाक मैच के दिन हाई अलर्ट
    क्राइम

    वर्ल्ड कप मैच में खालिस्तानी आतंकियों की धमकी, टीम इंडिया की बढ़ी सुरक्षा, भारत-पाक मैच के दिन हाई अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2023Updated:October 13, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अहमदाबाद : खालिस्तानी आतंकियों की धमकी के बाद टीम इंडिया की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई. सुरक्षा व्यवस्था में करीब 4 गुना बढ़ोतरी की गई है. वहीं, आगामी दिनों में होने वाले भारत पाक मैच को लेकर 12 हजार के लगभग सुरक्षाकर्मी तैनात करने की तैयारी है. वहीं, बॉम्ब स्क्वॉयड व एंटी ड्रोन की भी तैनाती की जाएगी. वहीं, देर शाम भारतीय टीम के खिलाड़ियों को भारी सुरक्षा के बीच अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नर्मदा होटल लाया गया. इस दौरान डीसीपी के नेतृत्व में भारी सुरक्षा बल तैनात रहे. बता दें कि वर्ल्ड कप में 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाना है.

    सुरक्षा घेरे में होटल, पाक टीम हयात में ठहरी

    भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भारत के साथ-साथ पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों का भी ध्यान रखा है. पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के होटल हयात में ठहरने के अरेंजमेंट किए गए हैं. गुजरात पुलिस ने पिछले 2 दिनों से होटल के आसपास सुरक्षा पहरा सख्त कर दिया है. होटल के आसपास भी पुलिस घेराबंदी कर दी गई है. इस होटल में केवल पाकिस्तान टीम और उनके मैनेजमेंट के सदस्य ही हैं. इस दौरान किसी अन्य व्यक्ति को होटल में प्रवेश की अनुमति नहीं है. सुरक्षा व्यवस्था 15 अक्टूबर तक रहेगी.

    अहमदाबाद नो ड्रोन जोन घोषित

    गुजरात पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए 14 अक्टूबर को अहमदाबाद शहर को नो-ड्रोन जोन घोषित किया है. एक दिन पहले बुधवार को अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने ऑर्डर जारी कर 14 अक्टूबर शनिवार को अहमदाबाद को नो ड्रोन जोन घोषित किया है. इसके तहत ड्रोन, क्वाडकॉप्टर, संचालित विमान, माइक्रोलाइट विमान, हैंड ग्लाइडर, पैराग्लाइडर, पैरामोटर्स, गर्म हवा के गुब्बारे और पैराशूटिंग उड़ाने पर बैन रहेगा.

    आतंकी पन्नू ने दी है धमकी

    बता दें कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर धमकी दी थी. उसने करीब 15 दिन पहले एक ऑडियो जारी कर कहा था कि 5 अक्टूबर को क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं, आतंकवाद वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी. गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच के दिन खालिस्तानी झंडों का सैलाब आएगा. हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लिया जाएगा. हालांकि, पन्नू ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले का जिक्र नहीं किया था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां सावधानी के तौर पर अलर्ट पर हैं. वे टीम की सुरक्षा के मामले में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती हैं.

    12 thousand security personnel will be deployed for the India-Pak match 14 अक्टूबर को भारत पाक मैच Ahmedabad Ahmedabad No Drone Zone Ahmedabad. World Cup will be held in Prime Minister Narendra Modi Cricket Stadium bomb squad and anti-drone also deployed increase in security arrangements almost 4 times India-Pak match on 14th October Johar Live security of Team India tight Threat from Khalistani terrorists World Cup 2023 अहमदाबाद अहमदाबाद के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा वर्ल्ड कप अहमदाबाद नो ड्रोन जोन खालिस्तानी आतंकियों की धमकी जोहार लाइव टीम इंडिया की सिक्योरिटी टाइट बॉम्ब स्क्वॉयड व एंटी ड्रोन की भी तैनाती भारत पाक मैच को लेकर 12 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे वर्ल्ड कप 2023 सुरक्षा व्यवस्था में करीब 4 गुना बढ़ोतरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBBMKU धनबाद के कुलपति प्रो सुखदेव भोई को राज्यपाल ने हटाया, मिली थी शिकायत
    Next Article एनएच पर धू-धू कर जली कार, अफरातफरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगालः RTI में खुलासा, सिर्फ पांच महीने में रेप के 2400 मामले, 600 मर्डर के केस दर्ज, साल 2021-24 तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1,05,313 मामले हुए थे दर्ज

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या है ‘भूतिया कण’? जिसकी खोज पर फ्रांसिस हाल्जेन को मिला नोबेल पुरस्कार

    October 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    October 7, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026

    पश्चिम बंगालः RTI में खुलासा, सिर्फ पांच महीने में रेप के 2400 मामले, 600 मर्डर के केस दर्ज, साल 2021-24 तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1,05,313 मामले हुए थे दर्ज

    October 7, 2026

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.