Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं!, नियम तोड़ा तो घर तक पहुंच जाएगा ई-चालान
    झारखंड

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं!, नियम तोड़ा तो घर तक पहुंच जाएगा ई-चालान

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। रांची में अब ई-चालान की व्यवस्था शुरू हो गयी है और इसके लिए स्मार्ट सिटी की ओर से शहर के चप्पे-चप्पे पर विभिन्न प्रकार के अत्याधुनिक तकनीकी के उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन उच्च तकनीकी वाले उपकरणों के माध्यम से शहर की सड़कों पर चलने वाले सभी वाहनों की गहन निगरानी की जा रही है एवं यातायात नियम का पालन नही करने वालों को स्वतः इस सिस्टम के तहत चिन्हित कर ई चालान भेजा जा रहा है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर रांची स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर से ये चालान निर्गत किए जा रहे हैं।

    अबतक एक महीने में केवल हेलमेट नही पहनने वालों के रूप में 50 हजार से ज्यादा लोगों को चिन्हित करके उनके द्वारा किए गए नियम उलंघन, किस जगह पर नियम तोड़ा और गाड़ी सहित सभी ब्यौरा ट्रैफिक पुलिस को भेजा जा चुका है। रांची यातायात पुलिस इस डाटा के आधार पर ई चालान भेजना शुरू कर दिया है। शहर में निर्धारित गति सीमा से ज्यादा स्पीड में चलने वाले वाहनों पर भी चालान कटना शुरू हो गया है। महज पांच दिनों में 1500 से ज्यादा वैसे लोगों को चिन्हित कर लिया गया है, जो निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन कर रहे हैं। इससे भी ज्यादा सावधान रहने वाली बात ये है कि अब गलत दिशा में चलने वाले वाहनों का भी ई चालान कटना शुरू हो गया है।

    शहर के 70 जंक्शन से यातायात नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है और इसके रांची स्मार्ट सिटी और रांची पुलिस की ओर से कुल 1000 से ज्यादा उपकरणों की मदद ली जा रही है। इन उपकरणों में आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रांजिट मैनेजमेंट सिस्टम) के तहत आरएलवीडी कैमरे, एएनपीआर कैमरे और एसवीडी कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की रांची वासियों से अपील है कि आप ट्रैफिक नियमों का पालन करें और खुद को सुरक्षित रखें। लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए वैरिएबल मैसेज साईन बोर्ड के माध्यम से मैसेज भी दिया जा रहा है।

    रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार और रांची एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर के साथ डेडीकेटेड मैन पावर रखकर ई चालान निर्गत करने का काम किया जा रहा है। रांची स्मार्ट सिटी के कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

    e-challan if the rules are broken then the e-challan will reach home Those who break the traffic rules are not well in Ranchi transport department and traffic police
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : मुहर्रम को लैकर प्रशासन अलर्ट, प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षाकर्मी तैनात, चप्पे- चप्पे पर रखी जायेगी सीसीटीवी से नजर
    Next Article धनबाद : पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कोर्ट से मांगी इच्छा मृत्यु

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    झारखंड

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.