Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 1:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»शिक्षा»देश के प्रसिद्ध UPSC कोचिंग संस्थानों मे हो रहा था ये गलत काम, सरकार ने लगाया 15 लाख का जुर्माना
    शिक्षा

    देश के प्रसिद्ध UPSC कोचिंग संस्थानों मे हो रहा था ये गलत काम, सरकार ने लगाया 15 लाख का जुर्माना

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaDecember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क: सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने देश के तीन जानें-माने संस्थानों पर एक्शन लिया है। CCPA तीनों IAS कोचिंग संस्थानों पर लाखों का जुर्माना लगाया है साथ ही भविष्य में गुमराह न करने को भी कहा है। तीनों IAS कोचिंग संस्थानों पर आरोप है कि ये मिसलीडिंग एड के जरिए छात्रों को एडमिशन के लिए लुभाने की कोशिश कर रहे थे। इस कारण CCPA ने इन तीनों पर 15 लाख रुपये का बड़ा जुर्माना लगाया है।

    सफलता दर को लेकर कर रहे थे घोटाला

    मिली जानकारी के मुताबिक, सीसीपीए ने पाया कि कुछ कोचिंग संस्थान यूपीएससी की 2022 और 2023 की सिविल सेवा परीक्षाओं के रिजल्ट के संबंध में अपनी सफलता दर के बारे में भ्रामक विज्ञापन (मिसलीडिंग एडवरटाइजमेंट) दे रहे हैं। इसके बाद सीसीपीए ने जांच की तो पाया कि तीन कोचिंग संस्थानों ऐसा कर रहे हैं, इसके बाद इन पर कुल 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

    इन संस्थानों पर लगा जुर्माना

    एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यूपीएससी की 2022 और 2023 की सिविल सेवा परीक्षाओं के रिजल्ट्स के संबंध में मिसलिडिंग एड करने के लिए वाजीराव एंड रेड्डी इंस्टीट्यूट (Vajirao & Reddy Institute) और स्टडीआईक्यू आईएएस (StudyIQ IAS) पर 7-7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि एज आईएएस (Edge IAS) पर 1,00,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

    जानबूझकर बातें छिपाई

    जांच की अगुवाई कर रही मुख्य आयुक्त निधि खरे के नेतृत्व में सीसीपीए ने पाया कि संस्थानों ने जानबूझकर यह बात छिपाई कि उनके अधिकांश सफल उम्मीदवारों ने केवल इंटरव्यू मार्गदर्शन कार्यक्रमों में ही अपना नामांकन कराया था, जिससे उनके अन्य सिलेबस के प्रभाव के बारे में मिसलिडिंग इंप्रेशन बना। आगे कहा गया कि वाजीराव एंड रेड्डी इंस्टीट्यूट ने साल 2022 की परीक्षा में “933 में से 617 चयन” का दावा किया, जबकि स्टडीआईक्यू आईएएस ने 2023 में “120+ चयन” का एड निकाला। जांच से पता चला कि दोनों संस्थानों में सफल उम्मीदवारों में से अधिकांश ने केवल इंटरव्यू की तैयारी के कोर्स लिए थे।

    फीस रसीद तक नही दे सका संस्थान

    जांच में स्टडीआईक्यू आईएएस अपने “सफलता पक्का ऑफर” और “चयन पक्का ऑफर” प्रचार को सही साबित करने में भी असमर्थ रहा, साथ ही अपने कथित सफल उम्मीदवारों के लिए नामांकन फॉर्म और फीस रसीदें भी नहीं दी। संस्थान ने 60 से अधिक कोर्सों का एड दिया, लेकिन यह खुलासा नहीं किया कि उसका इंटरव्यू मार्गदर्शन कार्यक्रम जिसे अधिकांश सफल उम्मीदवारों ने लिया, एड में शामिल नहीं था। बता दें कि उपभोक्ता संरक्षण निकाय ने मिसलिडिंग एड के लिए विभिन्न कोचिंग संस्थानों को 45 नोटिस जारी किए हैं और अब तक 22 संस्थानों से कुल 71.6 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है।

     

    Candidate education IAS UPSC upsc candidate upsc cocaching UPSC Exam
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंधविश्वास के नाम पर बुजुर्ग को जलती चिता में फेंका, पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article डुमरी विधायक जयराम महतो पर चोरी का आरोप, चंद्रपुरा थाना में 7 नामजद समेत 40 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    SGPGI लखनऊ में नर्सिंग ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती

    June 14, 2025
    ट्रेंडिंग

    NEET यूजी 2025 का रिजल्ट जारी, हनुमानगढ़ के महेश केसवानी बने टॉपर

    June 14, 2025
    ट्रेंडिंग

    किताब और मोबाइल खोल स्टूडेंट्स लिख रहे एग्जाम… देखें वायरल वीडियो

    June 14, 2025
    Latest Posts

    दो चरणों में होगी प्रक्रिया जातीय जनगणना, अधिसूचना जारी

    June 16, 2025

    टाटा स्टील प्लांट में ठेका कर्मचारी की दर्दनाक मौ’त

    June 16, 2025

    RJD में पहली बार अतिपिछड़ा वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष, तेजस्वी ने मंगनीलाल मंडल को दी बधाई

    June 16, 2025

    अमन साहू गैंग के आजाद सिरकार ने इंस्पेक्टर पीके सिंह के नाम किया पोस्ट… देखें क्या

    June 16, 2025

    पटना के लोगों को CM नीतीश ने दी एक और सौगात

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.