Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के बजरंगनगर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। स्वर्गीय गणेश शर्मा के घर में घुसे अज्ञात चोरों ने करीब 5 लाख रुपये के मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली।
यह घटना शनिवार रात 1:30 बजे से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। उस वक्त परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। सुबह जब घर के लोग जागे तो सारा सामान बिखरा देख हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गणेश शर्मा के बेटे सुजीत शर्मा और रंजीत शर्मा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Also Read : ढाई साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौ’त, परिवार सदमे में
Also Read : आप ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए राजिंदर गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
Also Read : लापता गुरूडीह मुखिया सपना कुमारी रांची में मिली, बोकारो पुलिस ने खोज निकला
Also Read : रामगढ़ में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौ’त
Also Read : दीपावली पर रांची से दिल्ली और पटना जाने वालों की मुश्किल : ट्रेनों में लंबी वेटिंग, किराया भी बढ़ा