Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पाकुड़ में चोरों का आतंक, रेलवे कैंपस के सरकारी क्वार्टर को बनाया निशाना
    झारखंड

    पाकुड़ में चोरों का आतंक, रेलवे कैंपस के सरकारी क्वार्टर को बनाया निशाना

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2025Updated:December 29, 2025No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेलवे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : पाकुड़ जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस की कोशिशों के बावजूद चोरी पर लगाम नहीं लग पा रही है। बीती देर रात चोरों ने रेलवे कैंपस में स्थित एक सरकारी आवास को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। रेलवे के सहायक अभियंता राणा प्रताप यादव ने बताया कि बीती देर रात ड्यूटी से लौटने पर उन्होंने अपने सरकारी आवास का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ पाया। जब वे घर के अंदर गए तो अलमारी टूटी हुई थी और घर का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित अधिकारी के अनुसार चोर करीब 25 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन, पायल, अंगूठी सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।

    पुलिस को दी गई सूचना

    घटना की जानकारी मिलते ही सहायक अभियंता ने जीआरपी को सूचना दी। इसके बाद रेलवे पुलिस और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से शहर के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

    पुलिस अधिकारियों का बयान

    जीआरपी प्रभारी प्रीतम कुमार ने बताया कि सरकारी क्वार्टर में चोरी की घटना हुई है, लेकिन चूंकि यह इलाका नगर थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह दी गई है। वहीं नगर थानेदार बबलू कुमार ने मीडिया को बताया कि फिलहाल सहायक अभियंता की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेगी।

    Also Read : ओलचिकी लिपि शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संथाली गीत गाकर सबका मन मोहा (VIDEO)

    Thieves broke into a government residence located on the railway campus and stole cash and jewelry. नकदी और जेवरात ले उड़े चोर रेलवे कैंपस स्थित सरकारी आवास में सेंधमारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओलचिकी लिपि शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संथाली गीत गाकर सबका मन मोहा (VIDEO)
    Next Article गलती से ट्रेन में चढ़ा नाबालिग लोहरदगा पहुंचा, आरपीएफ ने किया रेस्क्यू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.