Ranchi : झारखंड के पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने सत्र 2025-26 के लिए इन सभी 5 कॉलेजों में 100-100 सीटों पर दाखिले की अनुमति दे दी है। यह जानकारी झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह और सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेज दी गई है।
इन कॉलेजों को मिली मंजूरी
- फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका
- मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज, पलामू
- शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग
- शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद
- एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर
सशर्त दी गई है अनुमति
एनएमसी ने स्पष्ट किया है कि यह मंजूरी अस्थायी और सशर्त है। सभी कॉलेजों को अगले 4 महीनों के भीतर अपनी खामियों और संसाधनों की कमी को दूर करना होगा। इसके अलावा, अगले सत्र के लिए फिर से मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) से अनुमति लेनी होगी।
फैकल्टी की स्थिति
फैकल्टी की संख्या के अनुसार सबसे कमजोर स्थिति दुमका की है, जहां सिर्फ 41 फैकल्टी सदस्य हैं।
- पलामू: 71
- हजारीबाग: 78
- जमशेदपुर: 133
- धनबाद: 141
प्रोफेसरों की संख्या
- धनबाद व जमशेदपुर: 9-9
- हजारीबाग: 7
- दुमका: 6
- पलामू: 4
2019 में मिली थी पहली बार अनुमति
गौरतलब है कि 2019 में दुमका, पलामू और हजारीबाग मेडिकल कॉलेजों को पहली बार 100 सीटों की मंजूरी मिली थी, लेकिन 2020 में संसाधनों की कमी के कारण दाखिले रोक दिए गए थे। अब एक बार फिर छात्रों को उम्मीद की किरण दिखी है, लेकिन सुधार की शर्त के साथ।
Also Read : हूल दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी ने सिद्धो-कान्हू सेवा समिति को भेंट किए मांदर-नगाड़ा
Also Read : लंदन में बढ़ाया जामताड़ा जिला का मान: दिव्यांक को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध’ और ‘डायरेक्टर प्राइज’ सम्मान
Also Read : TMH में इलाजरत बुजुर्ग की मौ’त, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
Also Read : नामकुम थानेदार की गाड़ी में अवैध बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, इंस्पेक्टर मनोज आर्किड में एडमिट
Also Read : मुहर्रम पर्व को लेकर पलामू DIG ने जारी किए निर्देश, शांति समिति की बैठक अनिवार्य