Ranchi : रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में TRW (बिजली विभाग के पावर हाउस) से स्क्रैप तार चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में संगठित गिरोह के आठ सदस्यों को पकड़ा गया है। इनमें से सात को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत (डिटेन) में लिया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 बंडल स्क्रैप तार, एक स्कूटी, और 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में गुड्डू होरो (18 वर्ष), रोहित कुमार (24 वर्ष), विवेक थापा (25 वर्ष), मड्डे उर्फ दीपक महली (28 वर्ष), पवन यादव (18 वर्ष), रॉकी नायक (26 वर्ष) और आर्यन मुंडा (20 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी रांची के निवासी हैं।
इसकी जानकारी DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना को लेकर 4 जुलाई को चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
कांड के उद्भेदन के लिए सिटी एसपी अजीत कुमार के नेतृत्व और वरिष्ठ डीएसपी (सिटी) वेंकटेश रमन की निगरानी में एक विशेष टीम बनाई गई थी। जांच में यह सामने आया कि गिरोह ने संगठित रूप से इस चोरी को अंजाम दिया था। गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
Also Read : गिरिडीह में छात्र-छात्राओं को मंत्री चमरा लिंडा ने किया साइकिल वितरण